Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आवार कुत्तों ने दौड़ाया, युवक की मौत:बाइक से घर लौट रहा था, कुत्तों के दौड़ाने पर सीढ़ियों से टकराकर गिरा

    2 hours ago

    2

    0

    हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र में आवारा कुत्तों के कारण हुए एक हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना रविवार देर रात हुई जब युवक बाइक से घर लौट रहा था। कुत्तों के झुंड से बचने के प्रयास में उसने नियंत्रण खो दिया था। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना मौदहा कस्बे के हैदरिया मुहल्ले में भुइंयारानी मंदिर के पास हुई। मृतक की पहचान शैफ अली के रूप में हुई है। रविवार देर रात शैफ अपनी बाइक से घर लौट रहा था, तभी आवारा कुत्तों के एक झुंड ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। कुत्तों से बचने के प्रयास में शैफ ने बाइक की गति बढ़ाई, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया। बाइक अनियंत्रित होकर घर के दरवाज़े पर बनी सीढ़ियों से टकरा गई। टक्कर के बाद शैफ सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत शैफ को मौदहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शैफ अली अपने पिता रहमत अली का इकलौता बेटा था, जिसकी तीन बहनें हैं। इस आकस्मिक घटना से परिवार में गहरा शोक है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। उनका कहना है कि इन कुत्तों के कारण राहगीरों को अक्सर परेशानी का सामना करना पड़ता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में 51 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र मिले:मुख्यमंत्री को लाइव सुना गया, नए केंद्र का हुआ लोकार्पण
    Next Article
    जालौन डीएम की बेटी 14वीं-रैंक हासिल कर बनी नायब तहसीलदार:नायब तहसीलदार रोहन पंथ बने असिस्टेंट कमिश्नर GST, UPPCS में मिली सफलता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment