Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आधार कार्ड में ईमेल-ID अब घर बैठे अपडेट कर सकेंगे:आधार एप पर 6 महीने के लिए फ्री सर्विस शुरू, सेंटर जाने की जरूरत नहीं; जानें प्रोसेस

    15 hours ago

    1

    0

    अब आप आधार सेवा केंद्र जाए बिना मोबाइल से ही अपने आधार में ईमेल ID फ्री में लिंक और अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने नए आधार एप में 1 जुलाई से 6 महीने के लिए नई सर्विस शुरू कर दी है। UIDAI के नोटिफिकेशन के मुताबिक, 31 दिसंबर तक यूजर नए आधार एप के जरिए ईमेल ID अपडेट कर सकेंगे। खास बात ये है कि, डिजिटल सर्विस के शुरू होने के सिर्फ दो दिन में ही देशभर में 2.5 लाख से ज्यादा लोग एप से अपना ईमेल ID अपडेट कर चुके हैं। नई सर्विस कैसे काम करेगी? UIDAI के मुताबिक एप के जरिए आधार में अपडेट की प्रोसेस काफी सिंपल है। इसके लिए कोई डॉक्यूमेंट या फिजिकल विजिट की जरूरत नहीं है। पूरी प्रोसेस कुछ मिनटों में हो जाएगी। अगर आपने एप डाउनलोड नहीं किया है तो इसे डाउनलोड करके सेटअप करना होगा। नया आधार एप Android और Apple iOS, दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। फायदा: ईमेल ID अपडेट होने से तुरंत अलर्ट मिलेगा आधार से ईमेल ID जोड़ने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि जब आपके आधार का इस्तेमाल कर ऑथेंटिकेशन रिक्वेस्ट भेजी जाएगी, तो आपको तुरंत ईमेल पर इसका अलर्ट मिलेगा। इससे आपको हमेशा पता रहेगा कि आपका आधार कहां और कौन इस्तेमाल कर रहा है। इस तरह कोई भी आपके पीठ पीछे आपके आधार का गलत इस्तेमाल नहीं कर पाएगा और धोखाधड़ी का खतरा नहीं रहेगा। आधार के नए एप के फीचर्स 2009 में शुरू हुआ था आधार आधार 2009 में शुरू हुआ था। अब 1.3 अरब यानी 130 करोड़ से ज्यादा लोगों के पास आधार हैं। पहले पेपर कार्ड था, फिर mAadhaar एप आया। अब डिजिटल इंडिया के तहत फुली डिजिटल एप लाया गया है। सरकार की कोशिश है कि हर सर्विस ऑनलाइन हो जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Baby Do Die Do: टॉक्सिक एक्टर यश ने हुमा कुरैशी की फिल्म का किया रिव्यू, बोले- चुनौतीपूर्ण सफर चुना
    Next Article
    Acer TravelLite Business Laptop: एसर ने किया कमाल, मात्र 1.22 किलोग्राम के वजन में लॉन्च किया मिलिट्री ग्रेड फीचर्स वाला मजबूत लैपटॉप, जानिए फीचर्स

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment