Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गर्लफ्रेंड पर FIR:लखनऊ में बैंककर्मी ने वीडियो कॉल कर लगाई थी फांसी, पिता बोले- तनाव दे रही थी

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में बैंककर्मी के फांसी लगाने के मामले में पिता ने एक युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मृतक के पिता ने युवती पर मानसिक उत्पीड़न और आर्थिक शोषण का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बस्ती जिले के वेलसड़ गांव निवासी राजेश चंद्र मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा आकर्ष मिश्रा लखनऊ के मटियारी स्थित आस्था नगर में किराए पर रहता था। उसके साथ आकांक्षा वर्मा नाम की युवती भी रह रही थी। आरोप है कि आकांक्षा लगातार आकर्ष को मानसिक रूप से प्रताड़ित करती थी और उस पर दबाव बनाकर 1 लाख 500 रुपए का लोन करवाया। रुपए आस्था ने रख लिए। झगड़े के बाद घर छोड़कर निकल गई 21 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद आकांक्षा घर छोड़कर चली गई। इसके बाद भी वह कॉल कर आकर्ष को लगातार मानसिक तनाव देती रही। इस दबाव में आकर आकर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि आत्महत्या के दौरान भी आकांक्षा वीडियो कॉल पर थी और उसे पूरी जानकारी थी कि आकर्ष ने आत्मघाती कदम उठा लिया है। बावजूद इसके उसने करीब एक घंटे बाद रात करीब 11 बजे आसपास रहने वाले लोगों को मैसेज भेजकर जानकारी दी। तब तक आकर्ष की मौत हो चुकी थी। मृतक के पिता ने युवती के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले में इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा का कहना है कि मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में मानवता की मिसाल:अनाथ बहन की शादी के लिए ब्राह्मण समाज ने बढ़ाया हाथ, जुटाए रुपये
    Next Article
    डीएम ने ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस की जांची सुरक्षा व्यवस्था:सीसीटीवी के साथ कंट्रोल रूम की व्यवस्था भी देखीं, संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment