Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आशुतोष महाराज को AK-47 से मारने की मिली धमकी:कहा- इतनी गोली मारूंगा, सीने में पीतल-पीतल हो जाएगा; आतंकवादी शहजाद भट्टी गैंग से आई कॉल

    2 hours ago

    1

    0

    आशुतोष ब्रह्मचारी को पाकिस्तान के नंबरों से कॉल और वॉयस मैसेज भेजकर AK-47 से गोली मारने और बम से उड़ाने की गंभीर धमकियां दी गईं है। धमकी देने वालों ने न सिर्फ शिकायतकर्ता और उनके सहयोगियों को निशाना बनाने की बात कही। साथ ही कहा- हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के जजों को भी बम से उड़ाने की धमकी दी। फोन करने वाले खुद को आतंकवादी शहजाद भट्टी गैंग से जुड़ा बता रहे थे। दावा कर रहे थे कि उनके लोग भारत के कई जिलों में मौजूद हैं। धमकी देने वाले ने कहा- AK-47 से तेरी छाती में गोलियां भर देंगे। हमारे आदमी तुम्हारे जिलों में मौजूद हैं। तुझे कभी भी उड़ा देंगे। आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने इस मामले को लेकर थाना कैंट में तहरीर दी है। उन्होंने कहा है कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई और कोई अप्रिय घटना घटित होती है, तो उसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित पुलिस प्रशासन की होगी। अब पढ़िए पूरा मामला आशुतोष ब्रह्मचारी के बताया- हाईकोर्ट के अंदर मौजूद रहने के दौरान बार-बार +92 से शुरू होने वाले पाकिस्तानी नंबरों से कॉल आईं। वॉयस मैसेज में कहा गया- तू मरेगा, तेरे साथ वाला भी मारेगा, हमें तेरी सारी लोकेशन आ रही है। हाई कोर्ट से निकलोगे तो कहीं से भी गोली बजेगी। अब तुझे इंशाअल्लाह अल्लाह के पास भेजेंगे। जितना हो बचा लेना अपने को और अपने साथ वाले को, हाईकोर्ट से बाहर निकलोगे तो गोली लगेगी। शंकराचार्य के खिलाफ मुकदमा वापसे लेने की बात कहीं इसके अलावा उन्होंने व्हाट्सएप कॉल कर यह भी कहा- यदि तुम शंकराचार्य के खिलाफ सनातन यात्रा निकालोगे, तो यात्रा को कई जगह बम से उड़वा देंगे। हाई कोर्ट के जज को भी और सुप्रीम कोर्ट के जज को भी बम से उड़ा देंगे। तुमने जो सुप्रीम कोर्ट में मुकदमा किया है, उसे वापस ले लो, नहीं तो तुम्हें और तुम्हारे साथ वालों को गोली मार देंगे। हमें पता है कि तुम मेरठ, मथुरा, इलाहाबाद और दिल्ली आते-जाते रहते हो। कहीं भी तुम्हें गोली मार देंगे। इस दौरान गंदी-गंदी गालियां देते हुए यह भी कहा- AK-47 से तेरी छाती में गोलियां भर देंगे। हमारे आदमी तुम्हारे जिलों में मौजूद हैं, हमने अपने आदमी जासूस के रूप में छोड़ रखे हैं। तुम्हें ट्रेन में भी उड़ा सकते हैं, तुम्हारी गाड़ी भी उड़वा सकते हैं। यदि तुमने या सुधांशु ने महाराणा प्रताप जयंती का कार्यक्रम करोगे, तो उसमें आग लगा देंगे। सुधांशु सोम को भी दी धमकी इसी प्रकार शाम मेरी धमकी के 10 मिनट बाद श्री कृष्ण सेना के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सुधांशु सोम के व्हाट्सएप नंबर पर भी वॉयस एसएमएस भेजकर धमकी दी गई कि- हिंदुत्व के लिए जो तुम काम कर रहे हो, हाई कोर्ट से बाहर निकलोगे तो तुझे गोली लगेगी। मेरे पास तेरी सारी लोकेशन आ रही है। यदि आज बच गया तो अगली बार तुझे मारेंगे।" इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया से संबंधित धमकी भी दी गई। तुम्हारे पहले फेसबुक हमने हैक किए थे, फिर से हैक कर लेंगे और तुम्हारे सारे फेसबुक अकाउंट बंद कर देंगे। जिस जज ने मुकदमा दर्ज किया है, उसे भी बम से उड़ायेंगे धमकी देने वाले ने माननीय न्यायालय के न्यायाधीश विनोद चौरसिया का नाम लेकर भी गंभीर धमकी दी गई। उन्होंने कहा कि- जिस जज ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है, उस जज विनोद चौरसिया को भी बम से उड़ा देंगे। आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने कहा- यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई और कोई अप्रिय घटना घटित होती है, तो उसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित पुलिस प्रशासन की होगी। हमारी मांग है ति तत्काल प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर दोषियों की पहचान की जाए। उच्च न्यायालय परिसर एवं आवागमन के दौरान पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की जाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) को सौंपी जाए। जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य हैं आशुतोष महाराज आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज का जन्म शामली के कांधला कस्बे के एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। इनके पिता राजेंद्र पांडे दिल्ली रोड पर चलने वाली प्राइवेट बसों में कंडक्टर थे।आशुतोष महाराज कांधला के प्राचीन शाकुंभरी सिद्धपीठ मंदिर की कमेटी से जुड़े। वर्तमान में वह इसके प्रबंधक भी हैं। इन्हीं के परिवार के चाचा प्रदीप पांडे मंदिर में पुजारी हैं। 2022 में उन्होंने जगतगुरु रामभद्राचार्य से दीक्षा ली थी। इसके बाद से वह संन्यासी जीवन जी रहे हैं। अब जानिए शंकराचार्य के साथ आशुतोष महाराज का विवाद प्रयागराज माघ मेले में 18 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन शंकराचार्य और प्रशासन के बीच विवाद हुआ था। इसके 8 दिन बाद 24 जनवरी को जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष महाराज ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। माघ मेला-2026 और महाकुंभ-2025 के दौरान बच्चों से यौन शोषण के आरोप लगाए थे। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए 8 फरवरी को स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में याचिका दाखिल की। 13 फरवरी को 2 बच्चों को कोर्ट में पेश किया। 21 फरवरी को उनके बयान दर्ज हुए। कोर्ट के आदेश पर उसी दिन झूंसी थाने में FIR दर्ज की गई। FIR में शंकराचार्य, उनके शिष्य मुकुंदानंद और 2-3 अज्ञात आरोपी बनाए गए थे। 24 फरवरी को शंकराचार्य ने प्रयागराज एडिशनल कमिश्नर अजय पाल शर्मा पर साजिश रचने का आरोप लगाया था। साथ ही इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की। 27 फरवरी को हाईकोर्ट ने सुनवाई की तारीख 9 मार्च तय की। तब तक गिरफ्तारी पर रोक लगा दी। अब पढ़िए शंकराचार्य ने आशुतोष महाराज पर हमले के बाद क्या कहा था? आशुतोष पर हमले के बाद शंकराचार्य ने रविवार को कहा था- ट्रेन का अटेंडेंट कह रहा है कि बाथरूम में गए तब तक तो ठीक थे, बाहर निकलने के बाद इनका यह हाल हो गया। बाहर आने के बाद किसने मार दिया बताइए। यह बनावट है, माहौल बनाने के लिए, सुरक्षा पाने के लिए। दूसरी बात- क्या भारत सरकार की रेल सुरक्षित नहीं रह गई है। आशुतोष हों या कोई और, अगर कोई टिकट लेकर यात्रा कर रहा है तो सुरक्षा में लगी जीआरपी कहां है, कैसे हमला हो जाएगा। इसका जवाब केंद्र को देना होगा। आशुतोष महाराज ने आरोप लगाया है कि वो सबूत देने जा रहे थे, इसलिए हमला हुआ। इस पर कहा था कि निष्पक्ष जांच हो, दूध का दूध और पानी का पानी किया जाए। जो शुरू से ही जांच के साथ है, वो हमला क्यों करवाएगा। हम तो यात्रा लेकर निकले हैं, हमें क्या पता वो कब कहां जा रहे हैं। ऐसे में हमारे ऊपर आरोप लगाने का मतलब सिर्फ मीडिया का अटेंशन पाना है। यात्रा से ध्यान भटकाने की कोशिश है। --------------- ये भी पढ़ें… आशुतोष महाराज बोले-21 लाख के लिए मुझ पर हमला किया:अविमुक्तेश्वरानंद अखिलेश यादव के गुरु, मेरे पास शंकराचार्य के खिलाफ तगड़े सबूत '21 लाख रुपए की लालच में मुझ पर हमला किया और कराया गया। मुझे कोर्ट तक पहुंचने और सबूत देने से रोकने के लिए यह साजिश रची गई।' यह दावा जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष महाराज ने किया। आशुतोष रविवार को रीवा एक्सप्रेस ट्रेन से प्रयागराज जा रहे थे। सुबह करीब 5 बजे कौशांबी में सिराथू रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन में उन पर जानलेवा हमला हुआ। पूरा इंटरव्यू पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    एनकाउंटर स्पेशलिस्ट बोले- अच्छे से खबर लेंगे, फिर रोना नहीं:IPS अजय पाल की बंगाल चुनाव में एंट्री; अखिलेश बोले- ये भाजपा के एजेंट
    Next Article
    आगरा में बाइक को बना दिया एंबुलेंस:मरीज को ड्रिप चढ़ाते हुए ले जा रहे परिजन, वीडियो हो रहा वायरल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment