Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आशा कार्यकर्ताओं का छह माह से मानदेय बकाया:सहारनपुर में डीएम से स्थायी वेतन और तुरंत भुगतान की मांग

    2 hours ago

    2

    0

    सहारनपुर में आशा कार्यकर्ता पिछले छह माह से मानदेय बकाया होने के कारण आर्थिक संकट का सामना कर रही हैं। सोमवार को जिले की अर्बन आशा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर रुके हुए मानदेय के भुगतान और स्थायी वेतन व्यवस्था लागू करने की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि भुगतान न मिलने से उनके लिए रोजमर्रा के खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया है। ज्ञापन में आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि वे टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, प्रसव सहायता, संचारी रोगों के सर्वेक्षण, बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण और विभिन्न ऑनलाइन कार्यों सहित स्वास्थ्य विभाग की कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाती हैं। इसके बावजूद उन्हें न तो निश्चित मानदेय मिलता है और न ही समय पर भुगतान किया जाता है। वर्ष 2024 से संबंधित डेंगू, टीबी सर्वे, आयुष्मान कार्ड और आभा आईडी जैसे कई कार्यों का भुगतान भी अब तक लंबित है। आशा कार्यकर्ता सुषमा देवी ने अपनी स्थिति बताते हुए कहा कि उनकी आय बहुत कम है और उसी से घर का खर्च चलता है। उन्होंने यह भी बताया कि कई परिवारों में आशा कार्यकर्ता ही एकमात्र कमाने वाली सदस्य हैं। महीनों तक भुगतान न मिलने से बच्चों की शिक्षा, घरेलू आवश्यकताएं और अन्य आवश्यक खर्च प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों द्वारा बार-बार आश्वासन दिए जाने के बावजूद मार्च और अप्रैल का भुगतान भी नहीं किया गया है। कार्यकर्ताओं ने यह भी बताया कि उनसे 24 घंटे फील्ड में उपलब्ध रहने की अपेक्षा की जाती है। रात में भी कॉल आने पर उन्हें तुरंत मौके पर पहुंचना पड़ता है, लेकिन इसके बावजूद उनके काम का उचित मूल्य नहीं दिया जाता। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार कार्यक्रमों में उपस्थिति के लिए दबाव बनाया जाता है और अनुपस्थित रहने पर वाउचर रोकने की धमकी दी जाती है। आशा कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि उनका बकाया मानदेय तुरंत जारी किया जाए, एकमुश्त स्थायी वेतन तय किया जाए और उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगी। इस मौके पर गगनेश देवी,रश्मि देवी,प्रीति शर्मा, प्रमिला,डोली, मुनेश देवी,हुस्ना मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंगाल सहित अन्य राज्यों में बीजेपी को बहुमत का रुझान:बलिया में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और मिठाई खिलाकर मनाया जश्न
    Next Article
    देवरिया में भाजपा ने मनाया विधानसभा चुनाव जीत का जश्न:सुभाष चौक पर आतिशबाजी, कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment