Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आरजीपीजी कॉलेज में AI पर गेस्ट लेक्चर:चर्चा का विषय AI इंसानों का विकल्प नहीं, विशेषज्ञ बोले- संतुलन जरूरी

    3 hours ago

    2

    0

    रघुनाथ गर्ल्स पी.जी. कॉलेज (आरजीपीजी) के कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा “AI इंसानों का विकल्प नहीं, बल्कि सहायक उपकरण” विषय पर एक प्रभावशाली गेस्ट लेक्चर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या प्रो. निवेदिता कुमारी ने की। मुख्य वक्ता के रूप में एमएमएच कॉलेज, गाजियाबाद के सहायक प्राध्यापक श्री उमेश चंद्र ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के विकसित होते स्वरूप और उसके विभिन्न आयामों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि एआई एक शक्तिशाली तकनीक है जो कई क्षेत्रों में बदलाव ला रही है, लेकिन यह मानव की सृजनात्मकता, आलोचनात्मक सोच और भावनात्मक बुद्धिमत्ता का स्थान नहीं ले सकती। उन्होंने छात्राओं को समझाया कि एआई और मानव बुद्धिमत्ता के बीच संतुलन बनाना आवश्यक है, ताकि तकनीक का बेहतर और जिम्मेदार उपयोग किया जा सके। कार्यक्रम का संचालन और समन्वय डॉ. श्वेता मित्तल ने किया, जिससे आयोजन सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। इस दौरान सुश्री अदिति भारद्वाज और छात्राओं की सक्रिय सहभागिता भी रही। अंत में विभाग समन्वयक प्रो. नीना बत्रा ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए मुख्य वक्ता, प्राचार्या, प्राध्यापकों और छात्राओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को छात्राओं से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली और यह एक ज्ञानवर्धक शैक्षणिक आयोजन साबित हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा प्रशिक्षण: महापौर ने कार्यकर्ताओं को 'राष्ट्र प्रथम' का दिया:संगठन की विचारधारा पर मंथन, राष्ट्रभक्ति को बताया प्रेरक
    Next Article
    उन्नाव में ट्रक ने मारी टक्कर, कार चालक की मौत:सहजनी चौराहे पर लगा जाम, पत्नी घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment