Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    AAP की 'रोजगार दो' पदयात्रा 3 अप्रैल से शुरू:सामाजिक न्याय के लिए मथुरा में 9 अप्रैल को समापन

    2 hours ago

    1

    0

    आम आदमी पार्टी (AAP) ब्रज प्रांत में 'रोज़गार दो, सामाजिक न्याय दो' के मुद्दे पर 3 से 9 अप्रैल तक पदयात्रा निकालेगी। पार्टी के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने मथुरा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह पदयात्रा सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में पूरे उत्तर प्रदेश में युवाओं की आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। सिंह ने बताया कि पदयात्रा का चौथा चरण 3 अप्रैल को आगरा से शुरू होगा और हाथरस होते हुए मथुरा पहुंचेगा। ब्रज प्रांत अध्यक्ष डॉ. हृदेश चौधरी ने कार्यक्रम का विस्तृत विवरण देते हुए बताया कि 3 अप्रैल को सुबह 10 बजे आगरा के संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक पार्क में शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे किदवई पार्क में एक जनसभा को संबोधित कर पदयात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। यह पदयात्रा 6 अप्रैल को मथुरा जनपद में प्रवेश करेगी, जहां झरोदा गांव में कार्यकर्ताओं द्वारा इसका स्वागत किया जाएगा। 7 अप्रैल को यह यात्रा बलदेव, गोकुल और महावन से गुजरेगी। 9 अप्रैल को पदयात्रा मथुरा पहुंचेगी। समापन के दिन कार्यकर्ता श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दर्शन करेंगे और शहर में भ्रमण के बाद इस्लामिया इंटर कॉलेज में एक जनसभा के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। पार्टी नेताओं के अनुसार, यह पदयात्रा प्रदेश के युवाओं को रोजगार दिलाने और शोषित-वंचित वर्गों को सामाजिक न्याय प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस अवसर पर जिला प्रभारी अश्विनी मिश्रा, जिला अध्यक्ष भगत सिंह, महानगर अध्यक्ष प्रवीण भारद्वाज समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र में RO प्लांट से हजारों लीटर पानी बर्बाद:कांसीराम आवास में लोग पानी की किल्लत से परेशान
    Next Article
    वर्ल्ड कप की तैयारी को लेकर डिफेंडिंग चैंपियन ने उठाया बड़ा कदम, 12 साल बाद इस देश में खेलेगी वनडे सीरीज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment