Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आकाशीय बिजली गिरने से दो मजदूर घायल:उन्नाव में सड़क निर्माण के दौरान हादसा, अस्पताल में भर्ती

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव जिले में शुक्रवार को अचानक मौसम बदलने के बाद हल्की बारिश हुई। इसी दौरान असोहा थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से सड़क निर्माण कार्य कर रहे दो मजदूर घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अब सामान्य बताई जा रही है। यह घटना असोहा थाना क्षेत्र के ग्राम काथा रोड से मंगत खेड़ा रोड के बीच हुई। शुक्रवार सुबह तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश शुरू हुई, तभी काम कर रहे मजदूर साहिल (14) पुत्र किशनु और कुलदीप (18) पुत्र प्रेम पर अचानक बिजली गिर गई। दोनों काथा गांव के निवासी हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और अन्य मजदूरों ने काम रोक दिया। स्थानीय ग्रामीणों और साथी मजदूरों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नवाबगंज पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों मजदूरों की हालत खतरे से बाहर और सामान्य है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी सक्रिय हो गई। अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया और निर्माण कार्य में लगे लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर काम न करने की सलाह दी। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि बारिश और गरज-चमक के दौरान खुले मैदानों या निर्माण स्थलों पर काम करना खतरनाक हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी मौसम में उतार-चढ़ाव और हल्की बारिश की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बिजली कड़कने या तेज बारिश के दौरान पेड़ों, खुले मैदानों और ऊंचे स्थानों से दूर रहें तथा सुरक्षित स्थान पर शरण लें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस जिला अस्पताल में बिजली गुल:मरीजों के नहीं हुए सीटी स्कैन और एक्स-रे, परेशान होकर लौटे वापस
    Next Article
    जौनपुर में गैस सिलेंडर के लिए भारी भीड़:ग्रामीण-शहरी एजेंसियों पर लंबी कतारें, प्रशासन के दावे विफल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment