Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजाद वर्मा हत्याकांड को जातिगत रूप देने की कोशिश:ASP बोले-सोशल मीडिया पर अपमानजनक पोस्ट से फैल रहा आक्रोश

    3 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में 28 जून को आजाद वर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब इस हत्याकांड को जातिगत रंग देने और सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने का प्रयास किया जा रहा है, जिस पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के कारी बहार जासापारा में पुरानी रंजिश के चलते आजाद वर्मा की हत्या हुई थी। पुलिस ने इस मामले में रूपम पाण्डेय, सत्यम पाण्डेय, सूरज पाण्डेय, अशोक पाण्डेय और अनुराग पाण्डेय उर्फ अन्नु पाण्डेय को नामजद कर 1 जुलाई को गिरफ्तार किया था। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। मामले को जातिगत स्वरूप दिए जाने और सोशल मीडिया पर लगातार टिप्पणियों के बाद पुलिस अधिकारी सख्त हो गए हैं। शनिवार रात 12:30 बजे एएसपी बृजनारायण सिंह ने एक बयान जारी किया। एएसपी बृजनारायण सिंह ने बताया कि आजाद वर्मा हत्याकांड में तत्काल एफआईआर दर्ज कर पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है और निष्पक्ष विवेचना जारी है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर राजनीतिक तरीके से जातिगत विद्वेष फैला रहे हैं और शांति व्यवस्था भंग करने के उद्देश्य से घटना को जातिगत स्वरूप देने का प्रयास कर रहे हैं। एएसपी ने चेतावनी दी कि सोशल मीडिया के माध्यम से भड़काऊ और अपमानजनक पोस्ट की जा रही हैं, जिससे लोगों में आक्रोश फैल रहा है। यदि इन पोस्ट के कारण लोग एकत्रित होकर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हैं और शांति भंग होती है, तो यह अपराध की श्रेणी में आएगा। सामाजिक विद्वेष बढ़ाने वाले या शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले किसी भी मैसेज को वायरल करना भी अपराध माना जाएगा। उन्होंने ऐसे गैरकानूनी और भड़काऊ अपील या मैसेज को तत्काल हटाने की अपील की। एएसपी ने जातिगत विद्वेष को बढ़ावा न देने की सलाह देते हुए कहा कि ऐसा न करने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन सख्त:हापुड़ में डीजे की ऊंचाई अधिकतम 12 फीट, अफवाह पर NSA
    Next Article
    12 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं, फूड कोर्ट और फन जोन:प्रयागराज का नया 'प्रेरणा स्थल पार्क', कल CM करेंगे उद्घाटन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment