Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में दरवाजा तोड़ने वाले सब इंस्पेक्टर हटाए गए:15 थानेदारों के कार्यक्षेत्र में हुआ फेरबदल, कानून व्यवस्था को देखते हुए किया गया परिवर्तन

    3 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने 15 पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। जिले के निजामाबाद थाने में छापा मारने के दौरान दरवाजा तोड़ने वाले निजामाबाद थाने के प्रभारी हीरेंद्र प्रताप सिंह को निजामाबाद थाने से हटाकर मीडिया सेल का प्रभारी बनाया गया है। वही सिधारी थाने पर तैनात इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह को निजामाबाद की कमान दी गई है। मीडिया सेल के प्रभारी रहे राजीव कुमार मिश्रा को सिधारी थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। इन पुलिस कर्मियों के कार्य में हुआ फेरबदल जिले के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने जो फेरबदल किया है। उनमें विशेष चोरी अनावरण टीम के प्रभारी अमित कुमार त्रिपाठी को गंभीरपुर थाने का प्रभारी बनाया है। इसके साथ ही गंभीरपुर थाने के प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह को मेहनाजपुर थाने का प्रभारी बनाया गया है। मेहनाजपुर थाने के प्रभारी मनीष पाल को एसएसपी का पीआरओ बनाया गया है। वही पीआरओ विनय कुमार सिंह को जीयनपुर थाने का प्रभारी बनाया गया है। जीयनपुर के प्रभारी राजकुमार सिंह को साइबर थाने का प्रभारी बनाया गया है। कंधरापुर थाने पर तैनात अनुराग कुमार को महाराजगंज का प्रभारी बनाया गया है। जबकि महाराजगंज में तैनात केदारनाथ मौर्य को कंधरापुर की जिम्मेदारी दी गई है। बिलरियागंज के प्रभारी सुनील कुमार दुबे को रौनापार थाने की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि रौनापार पर तैनात मंतोष सिंह को अहिरौला थाने का प्रभारी बनाया गया है। अहिरौला थाने के प्रभारी अमित कुमार मिश्रा को बिलरियागंज की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि साइबर थाने के प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह को फूलपुर थाने का प्रभारी बनाया गया है। फूलपुर थाने के प्रभारी सच्चिदानंद यादव को पुलिस लाइन भेजा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महान स्वाधीनता सेनानी राजा महेंद्र प्रताप की पुण्यतिथि आज:विदेश में बनाई थी हिंद सरकार,पूर्व पीएम अटल जी की करा दी थी जमानत जब्त
    Next Article
    चप्पल के दाम पर बिजनौर में मारपीट:दुकानदार और ग्राहक के बीच विवाद, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment