Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में टेम्प्रेचर 42°C:तेज गर्म हवा चल रही, लोग धूप से बचने को छाता लेकर निकले, प्रशासन ने की सावधानी बरतने की अपील

    10 hours ago

    2

    0

    आजमगढ़ में मंगलवार को तापमान 42 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच गया है। लगातार बढ़ रहे तापमान के कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर गया है। लोगों धूप से बचते नजर आए। लगातार बढ़ रहे तापमान और बिजली कटौती से लगातार संकट आ रहा है। सड़क पर चलने वाले लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वही मौसम विभाग का दावा है कि आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होगी। हालांकि जिला प्रशासन में आम जनमानस से जरूरी काम न होने पर घर से बाहर न निकलने की अपील की है जिससे कि भीषण गर्मी से बचा जा सके। लगातार बदल रहे मौसम से लोगो को जुखाम खांसी भी हो रही है। ऐसे में जिले के डॉक्टरों ने भी आम जनमानस से धूप से आने के बाद तुरंत पानी न पीने की अपील की है। बढ़ेगा तापमान मौसम विभाग का दावा है कि आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक वृद्धि होगी। ऐसे में आम जनमानस को इससे बचना होगा। लगातार बढ़ रहे तापमान के कारण लोग सिर पर गमछा बांधकर सड़कों पर चलते देखे गए। लगातार जिस तरह से भीषण गर्मी पड़ रही है। इसके बाद हो रही बिजली कटौती से आम जनता को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    माता-पिता के शवों के पास रोती रही घायल नवजात:हरदोई में शादी समारोह से लौट रहे थे, कार ने बाइक को मारी टक्कर
    Next Article
    कानपुर में सिलेंडर ना मिलने पर एजेंसी पर हंगामा:दिव्यांग को बाहर फेंकने का आरोप, सुबह 6 बजे से लाइन में खड़ा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment