Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला:दरवाजा तोड़कर कमरे में घूसकर वारदात, घायल अवस्था में दूसरे के घर छोड़कर भागा

    1 day ago

    1

    0

    आजमगढ़ में शुक्रवार की रात में पति ने पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपी पति की तलाश में उसके संभावित ठिकाने पर दबिश दे रही है। मृतका की मां ने कहना है कि लगाया कि उनका पति अक्सर शराब के नशे में घर आकर झगड़ा करता था। यह पूरा मामला कप्तानगंज थाना क्षेत्र का है। अल्हनी गांव निवासी नीरज निषाद की अपनी पिंकी (32) से शुक्रवार की शाम किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर नीरज ने पिंकी के साथ मारपीट शुरू कर दी। खुद को बचाने के लिए पिंकी ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बावजूद नीरज ने दरवाजा तोड़ दिया और कमरे में घुसकर घर में रखे चाकू से पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिंकी को परिजन उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की मां का कहना है कि नीरज अक्सर शराब के नशे में घर आकर झगड़ा करता था। पिंकी तीन बच्चों की मां थी। उसके परिवार में एक बेटी और दो बेटे हैं। आरोपी पति पीओपी का काम करता है। उन्होंने आगे कहा कि चाकू के हमला से घायल पिंकी को गांव के एक अन्य व्यक्ति के घर छोड़कर भाग गया था। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। फरार आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में हिस्ट्रीशीटर अमित मिरिंडा के घर पर चला बुलडोजर:सेंट्रल मार्केट में शुरू हुआ सेटबैक एक्शन
    Next Article
    अमरोहा में खेत जा रही किशोरी को ईख में खींचा:गांव के युवक ने छेड़छाड़ की, आरोपी के खिलाफ दर्ज हुई FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment