Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में डॉक्यूमेंट छिपाकर बनवाया डबल पासपोर्ट:शहर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा, तलाश में जुटी पुलिस, पूर्व में भी कई मामले आ चुके हैं सामने

    3 hours ago

    2

    0

    आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली में डॉक्यूमेंट छिपाकर डबल पासपोर्ट बनवाये जाने का मामला सामने आया है। इस मामले का खुलासा उस समय हुआ जब जिले के एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने मामले की जांच कराई। इसके बाद आरोपी के द्वारा डबल पासपोर्ट बनवाए जाने की पुष्टि हुई। जिले में इससे पूर्व भी बड़ी संख्या में डबल पासवर्ड और ट्रिपल पासपोर्ट बनवाए जाने के मामले सामने आ चुके हैं। मामले की जांच में यह बात सामने आई की पासपोर्ट धारक सैयेद मोहम्मद आबिद पुत्र सैयेद अहमद, माता- सैयेद फिरोजा, पत्नी शबनम बानो निवासी मोहल्ला आसिफगंज पोस्ट सदर थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ ‌द्वारा जन्मतिथि 5.1.1970 दर्शाते हुए प्रथम पासपोर्ट नं0-F1353730 दिनांक 21.12.2004 को जारी कराया गया था तथा पुनः मोहम्मद रासिद पुत्र मोहम्मद सैयद, माता-फिरोजा बानो, पत्नी- जैनब खातून निवासी 532, ग्राम मियापुर शेहकल, पोस्ट बिधार जनपद अम्बेडकरनगर द्वारा जन्मतिथि 14.11.1982 दर्शाते हुए आवेदन कर पासपोर्ट नं0-N8164311 दिनांक 24.02.2016 को जारी कराया गया था जिसकी वैधता दिनांक 23.02.2026 है। आवेदक उपरोक्त द्वारा पासपोर्ट संख्या-N8164311 को पूर्व में जारी पासपोर्ट को छुपाकर तथा व्यक्तिगत विवरण जैसे कि अपने नाम, पिता के नाम व जन्मतिथि बदलकर बनवाये जाने के सम्बन्ध में शिकायत मिली जिसके बाद इस मामले की छानबीन कराई गई। जांच में आवाज सामने आई कि वर्ष 2004 में पासपोर्ट धारक सैयद मोहम्मद आबिद के द्वारा पासपोर्ट बनवाए जाने के दौरान उपलब्ध कराए गए शैक्षिक स्थानांतरण प्रमाण पत्र में जन्मतिथि 5 जनवरी 1970 पता मोहल्ला आसिफगंज थाना कोतवाली आजमगढ़ अंकित है तथा 2016 में निर्गत पासपोर्ट संख्या में हाईस्कूल के शैक्षिक प्रमाण पत्र में जन्मतिथि 14 नवंबर 1982 और पता थाना जहांगीरगंज जिला अंबेडकरनगर अंकित है। पासपोर्ट धारक द्वारा भिन्न-भिन्न नाम और पता जन्म तिथि कक्षा 8 के शैक्षणिक प्रमाण पत्र और कक्षा 10 के अंक पत्र में अंकित कराया गया। दर्ज हुआ मुकदमा जांच में जुटी पुलिस दोनों शैक्षणिक दस्तावेजों के आधार पर दो पासपोर्ट आजमगढ़ और अंबेडकर नगर से बनवाए जाने के मामले में शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    AIMIM नेता शौकत अली के बयान पर साध्वी प्राची भड़कीं:बागपत में बोलीं- उनके आतंकवादी संगठनों से कनेक्शन की हो जांच
    Next Article
    प्रतापगढ़ में चौकी इंचार्ज की बदसलूकी का VIDEO:चोरी की शिकायत करने पहुंचे पीड़ित फटकार कर भगाया, जांच के आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment