Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में डबल पासपोर्ट का खुलासा:नाम-पता और जन्मतिथि बदलकर बनवाए दो पासपोर्ट, केस दर्ज

    3 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ के शहर कोतवाली क्षेत्र में दस्तावेज छिपाकर डबल पासपोर्ट बनवाने का मामला सामने आया है। इसका खुलासा तब हुआ, जब चिराग जैन ने जांच कराई। जांच में आरोपी द्वारा दो पासपोर्ट बनवाने की पुष्टि हुई। जिले में इससे पहले भी डबल और ट्रिपल पासपोर्ट के मामले सामने आ चुके हैं। जांच में सामने आया कि सैयद मोहम्मद आबिद पुत्र सैयद अहमद, निवासी मोहल्ला आसिफगंज, थाना कोतवाली, ने जन्मतिथि 5 जनवरी 1970 दर्शाते हुए पासपोर्ट संख्या F1353730 दिनांक 21 दिसंबर 2004 को बनवाया था। इसके बाद उसी व्यक्ति ने मोहम्मद राशिद पुत्र मोहम्मद सैयद के नाम से, जन्मतिथि 14 नवंबर 1982 दर्शाते हुए दूसरा पासपोर्ट संख्या N8164311 दिनांक 24 फरवरी 2016 को जारी कराया, जिसकी वैधता 23 फरवरी 2026 तक है। जांच में पाया गया कि दूसरे पासपोर्ट के लिए आवेदन करते समय पहले पासपोर्ट की जानकारी छिपाई गई और नाम, पिता का नाम, पता तथा जन्मतिथि बदल दी गई। वर्ष 2004 में दिए गए शैक्षिक स्थानांतरण प्रमाण पत्र में जन्मतिथि 5 जनवरी 1970 और पता आसिफगंज, आजमगढ़ दर्ज था, जबकि 2016 में हाईस्कूल प्रमाण पत्र में जन्मतिथि 14 नवंबर 1982 और पता थाना जहांगीरगंज, जिला अंबेडकरनगर अंकित मिला। आरोपी की तलाश कर रही पुलिस इस तरह अलग-अलग शैक्षणिक दस्तावेजों के आधार पर आजमगढ़ और अंबेडकरनगर से दो पासपोर्ट बनवाए जाने की पुष्टि हुई। मामले में शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हमीरपुर में करंट लगने से युवक की मौत:शराब के नशे में धुत होकर पकड़ लिया था हाईटेंशन लाइन का तार, खंभे से चिपका मिला
    Next Article
    ललितपुर में अनियंत्रित स्कूल बस पेड़ से टकराई:दो छात्र घायल; अभिभावकों ने सड़क जाम की, 100 से अधिक बच्चे थे सवार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment