Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में बदला मौसम का मिजाज:आसमान में छाए काले बादल, बारिश के बना रहे हैं आसार

    4 hours ago

    2

    0

    यूपी में मौसम का मिजाम बदल गया है। शुक्रवार सुबह से लखनऊ, कानपुर, सीतापुर समेत 10 जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। हरदोई में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत हो गई। इसी क्रम में आजमगढ़ का भी मौसम बदलता नजर आ रहा है। दोपहर से ही आसमान में आले बादल छाए हुए हैं। रह रहकर पानी की बूंदे भी पड़ रही हैं। जिले में लगभग 35 किमी की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के 38 जिलों में बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेस) के असर से मौसम बदला है। अगले 5 दिनों तक मौसम बिगड़ा ही रहेगा। कहीं-कहीं ओले गिर सकते हैं। आंधी भी चलेगी। प्रदेश के कई जिलों में भले ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है पर आजमगढ़ जिले का तापमान गिरा हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले 5 दिनों तक लगातार मौसम बदलता रहेगा। बारिश होने से किसानों को होगा नुकसान लगातार बदल रहे मौसम के बारे में मौसम वैज्ञानिक मुलायम सिंह यादव ने दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए बताया कि यदि बारिश होती है तो सबसे अधिक नुकसान किसानों को गेहूं और सरसों की फसल के रूप में होगा मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि यह फसले लगभग तैयार हैं। ऐसे में यदि बारिश होती है और जिस तरह से तेज हवाएं चल रही है। निश्चित रूप से इन दोनों फसलों को काफी नुकसान होगा। हालांकि मौसम बदलने से लगातार बढ़ रहे तापमान में गिरावट होने से जनता को काफी राहत मिलती नजर आ रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी टूटने से परेशान युवती ने फंदा लगाकर जान दी:8 महीने पहले तय हुआ था रिश्ता, आरोप- शारीरिक संबंध बनाए, दूसरी जगह तय की शादी
    Next Article
    ई–रिक्शा में बैठी महिला के लाखों के जेवर पार:अलीगढ़ के रोरावर थाना क्षेत्र में महिलाएं बातों में उलझाकर बैग से नकदी भी ले गईं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment