Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में आंधी ने ली तीन की जान:किशोरी सहित 2 गायों की हुई मौत, बिना पुलिस के सूचना के किया गया दफन

    3 hours ago

    2

    0

    आजमगढ़ के तरवा थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम आई तेज आंधी ने किशोरी सहित तीन की मौत हो गई। मरने वालों में एक किशोरी और 2 गोवंश हैं। तेज आंधी के कारण तरवा थाना क्षेत्र के जमीरपुर में ब्रह्म बाबा का स्थान जिस पर छत लदा हुआ था। जिसके ऊपर नीम का पेड़ गिर गया। पेड़ की छाया में खड़ी किशोरी की दबकर मौत हो गई। आसपास के लोगों को जब इस घटना की जानकारी हुई तो ट्रैक्टर बुलाकर और ग्रामीणों की मदद से मशक्कत के बाद डेड बॉडी को निकाला गया। मृतका की पहचान साहिबा 15 पुत्री आली हुसैन के रूप में हुई है। साहिबा हाई स्कूल की परीक्षा इस वर्ष पास की है। तीन बहन और दो भाइयों में साहिबा चौथे नंबर पर थी। वहीं, घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद जब पुलिस और राजस्व की टीम पहुंची तो परिजनों ने पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया। इसके बाद पंचनामा करके अंतिम संस्कार कर दिया गया। दो गायों की हुई मौत बुधवार शाम आई तेज आंधी से तरवा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर चौर गांव के रहने वाले योगेंद्र यादव पुत्र उमराव यादव के घर पर एक बड़ा पाकड़ का पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से पेड़ के नीचे बंदी दो गाय पेड़ के नीचे दब गई। जिससे दोनों गायों की मौत हो गई। इस घटना के बाद संबंधित योगेंद्र यादव ने बिना किसी पुलिस को सूचना दिए मृत्यु दोनों गायों को गांगी नदी में प्रवाहित कर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में नाबालिग से दुष्कर्म के 3 आरोपी गिरफ्तार:बहला-फुसलाकर भगाने और यौन शोषण का मामला दर्ज
    Next Article
    CISCE बोर्ड परीक्षा में आगरा के छात्रों का शानदार प्रर्दशन:देखिए तस्वीरें, टीचर्स ने छात्रों को मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment