Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में 7 दोषियों को आजीवन कारावास:प्रधानी के चुनाव में पिता-पुत्र की गोली मारकर की थी हत्या, आठ लोगों ने गवाही दी

    1 hour ago

    1

    0

    आजमगढ़ कोर्ट ने दोहरे हत्याकांड के मुकदमे में सुनवाई पूरी करने के बाद अदालत ने सात आरोपियों को आजीवन कारावास तथा प्रत्येक को एक लाख एक हजार पांच सौ रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। यह फैसला जिला एवं सत्र न्यायाधीश जय प्रकाश पांडेय ने बुधवार को सुनाया। अभियोजन पक्ष के अनुसार वादिनी संतरा देवी निवासी अकबेलपुर नाउपुर थाना देवगांव 13 अगस्त 2020 को अपने पति और बेटों के साथ दवा लेने लालगंज बाज़ार गई थी। एक बाइक पर संतरा देवी और उसका बेटा विनोद यादव थे। दूसरी बाइक पर उसके पति हीरालाल उर्फ़ मिठाई और दूसरा बेटा तेज कुमार यादव थे। रास्ते में घोड़सहना गांव में फेंकू यादव के बेटे सुरेन्द्र और प्रदीप उर्फ़ दिलीप ने अपने घर के सामने सभी को रोक लिया। ये लोग प्रधानी के चुनाव की बात करने के लिए हीरालाल उर्फ़ मिठाई तथा तेज कुमार यादव को अपने घर में ले गए। संतरा देवी और उसका बेटा विनोद बाहर ही खड़े रहे। तभी वहां पर चौकी गांव के लाल बहादुर पुत्र अमर देव, अजय पुत्र लाल बहादुर, मुसऊपुर रुद्रपुर गांव के उमेश यादव ,प्रदीप का भाई रणजीत और उसकी मां कमली आ गए। बातचीत के दौरान ही प्रदीप उर्फ़ दिलीप तथा सुरेंद्र ने हीरालाल उर्फ़ मिठाई को गोली मार दी। यह देख कर तेज कुमार जब भागा तो कमली देवी, उमेश व अजय ने उसे घेर लिया। तेज कुमार को घेर कर लाल बहादुर तथा रणजीत ने गोली मार दी। गोली लगने से हीरालाल उर्फ़ मिठाई तथा तेज कुमार दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। आठ गवाहों ने दी मामले में गवाही पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद सभी आरोपियों के विरुद्ध चार्जशीट न्यायालय में प्रेषित किया। दौरान मुकदमा आरोपी फेंकू यादव की मृत्यु हो गई। अभियोजन पक्ष की तरफ से जिला शासकीय अधिवक्ता प्रियदर्शी पियूष त्रिपाठी तथा दीपक कुमार मिश्रा,सुधन प्रसाद एडवोकेट ने कुल आठ गवाहों को न्यायालय में परीक्षित कराया। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी प्रदीप उर्फ़ दिलीप, सुरेन्द्र, लाल बहादुर, उमेश यादव, अजय यादव, रणजीत तथा कमली देवी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही प्रत्येक को एक लाख, एक हजार, पांच सौ रुपये का अर्थदंड लगाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बारातियों से भरी स्कूल बस डंपर से टकराई:फतेहपुर में हुआ हादसा, 19 घायल; पांच कानपुर रेफर
    Next Article
    कानपुर में आज आंधी-बारिश की संभावना:सुबह बादल छाए रहे, दोपहर में धूप निकली; 56 साल में दिन का तापमान सबसे कम रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment