Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ के व्यक्ति की जौनपुर में मौत:परिजनों ने लगाया शराब में जहर देने का आरोप, पुलिस बोली पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

    4 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के लीलाई गांव निवासी 55 रामअवध बिंद 56 पुत्र मुनेश्वर की बीती रात में जौनपुर के खेतासराय थाना क्षेत्र महरौडा गांव बारात में संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आया है। इस मामले में परिजनों ने बारात में शराब में जहर देने का आरोप लगाया। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने डेडबॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी। जौनपुर में हुई घटना जिले के बरदह थाना क्षेत्र के लीलाई गांव निवासी राम अवध बिंद मंगलवार को गांव के सुनील बिंद पुत्र श्रीराम के शादी में जौनपुर जनपद के खेता सराय थाना क्षेत्र महरौडा गांव में बारात में गए थे। रात में 11 बजे मृतक ने घर पर परिजनों को मोबाइल फोन से सूचना दी कि तबियत ठीक नहीं है। मुंबई से पुत्र लालजी बिंद ने फोन किया कि पिता को जौनपुर इलाज के लिए ले जा रहे है। परिजन जब हॉस्पिटल पहुंचे तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रविन्द्र बिंद ने बताया कि पिता के साथ गांव के चार लोग बारात में जयमाल स्टेज के पीछे अचेत हालत में मिले गांव किसी ने फोन से घटना की जानकारी नहीं दिया। अज्ञात लोगों द्वारा सूचना मिला जबकि चचेरा भाई विकाश बिंद पुत्र चौथी डीजे लेकर बारात में गया था। उसको भी किसी ने घटना की सूचना नहीं दिया। ऐसे ।ए आशंका है कि शराब में जहर पिला कर हत्या कर दिया है। पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना के कारणों का पता चल सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीम एक्टिव:कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर भीड़ नियंत्रण के लिए बैठक, रस्सा टीमें बनाई गयी
    Next Article
    उन्नाव में नहाते समय गंगा में डूबे 5 युवक:लोगों ने 3 को बचाया, एक का शव मिला, दूसरे की तलाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment