Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में कार सवार से टप्पेबाजी:मोबिल ऑयल फेंक कर नोटों से भरा बैग ले भागे बदमाश, पीड़ित पान खा रहा था

    2 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ में टप्पेबाजों ने कार सवार का नोटों से भरा बैग पार कर दिया। बैग लेकर आरोपी बाइक से फरार हो गए। टप्पेबाजों ने कार के पास मोबिल ऑयल गिरा दिया। इसके बाद कार सवार से कहा कि कार से मोबिल ऑयल गिर रहा था। पीड़ित कार को चेक करने लगा। तभी आरोपी कार की अगली सीट पर रखे बैग को लेकर भाग गए। बैग में 52000 रुपए थे। पीड़त ने तहरीर दे दी है। पीड़ित उदय चंद बरनवाल ने बताया कि मैं 21 मार्च की रात रोडवेज स्टैंड पर कार से पान पान खाने गया था। मैं पान खा रहा था तभी बाइक से 2 लोग मेरे पास आए। बोले- आपकी कार से मोबिल आयल गिर रहा है। मैं कार को चेक करने लगा। तभी आरोपी कार की आगे की सीट पर रखे बैग को लेकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर इस मामले में शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की तलाश कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरियाणा में शादी के लिए किसी दूसरे का दिखाया घर:सोनभद्र के युवती के साथ ससुर-देवर ने की अश्लील हरकत, दहेज के लिए घर से निकाला
    Next Article
    रायबरेली में सूखी टहनी को लेकर मारपीट:छह लोग घायल; मारपीट का वीडियो आया सामने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment