Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में गाली देने पर जमकर मारपीट:सिर में लगी चोट,7 लोगों के खिलाफ FIR, मुख्य आरोपी फरार

    4 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के हाफिजपुर में बाहर से कमाकर लौटे एक व्यक्ति को साले कहने का विरोध करने के बाद जमकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़ित सुरेंद्र चौहान ने आरोप लगाया है कि रात को सब्जी लेने बलरामपुर मोड पर गया था इसी दौरान रास्ते में वापस आते समय गांव के ही रहने वाले दीपू यादव दिनेश शिशु और शेखर यादव ने कहा कि कमाकर आए हो साले। कुछ खर्च करो। इसके बाद पीड़ित ने साले शब्द कहने का विरोध जताते हुए कहा कि साले क्यों कह रहे हो। इसके बाद सभी ने मिलकर गाली गलौज करने के साथ जमकर मारपीट की और ईंट से सिर पर हमला भी कर दिया। आरोपी मां बहन की गाली भी देने लगे आरोपियों के पिटाई से सिर में गंभीर चोटे लगी और मौके पर मैं बेहोश हो गया। सर से बहुत ज्यादा खून बहने लगा। जाते-जाते आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दिया और मौके से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर इस मामले में दीपू यादव, दिनेश, शिशु, शेखर यादव सहित तीन अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित का चल रहा इलाज पीड़ित की तहरीर पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। वहीं पीड़ित का अभी आजमगढ़ के अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई एसपी ने 'रन फॉर एंपावरमेंट' को दिखाई हरी झंडी:शहर में महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों का कराया गया एहसास
    Next Article
    रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर बड़ा अपडेट:हनुमान जयंती पर दिखेगी भगवान राम की अगली झलक, मेकर्स ने किया कन्फर्म

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment