Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में ड्रमों में लोग ले जा रहे पेट्रोल-डीजल:बोले-तेल की किल्लत न हो, इसलिए पहले से ही तैयारी कर रहे

    12 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश के कई जिलों में डीजल पेट्रोल खत्म होने की अफवाह के बाद इसका असर आजमगढ़ जिले में भी पड़ता हुआ दिख रहा है। जिले के सिविल लाइन स्थित सुदर्शन पेट्रोल पंप पर भी ग्राहकों की लंबी-लंबी लाइन देखी गई इसके साथ ही बड़ी संख्या में लोग ड्रमों में डीजल और पेट्रोल भर कर लेकर जा रहे हैं। हालांकि पेट्रोल पंप के मालिक आम जनमानस से इस बात की अपील कर रहे हैं कि पेट्रोल और डीजल का अभी कोई संकट नहीं है। इसके बावजूद भी जनता की भारी भीड़ पेट्रोल पंपों पर देखी जा रही है। जो लगातार अपनी गाड़ियों की टैंक फुल करने के साथ-साथ अलग से डिब्बे भी लेकर आ रहे हैं। जिसमें तेल की डिमांड कर रहे हैं। हालांकि पेट्रोल पंप की एजेंसियों के मालिक अलग से तेल देने से मना कर रहे हैं। बावजूद इसके बड़ी संख्या में लोग ड्रमो और और बड़े-बड़े जरकिन में तेल लेने में सफल भी हो रहे हैं। ऐसे लोगों का कहना है कि हम लोगों को इस बात का डर सता रहा है कि कहीं आने वाले समय में तेल का संकट ना हो जाए। इसी को ध्यान में रखते हुए हम लोग तैयारी में जुट गए हैं। श्रीलाल यादव बोले 1 घंटे में लगता है 50 लीटर डीजल दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए पेट्रोल पंप पर डीजल लेने आए श्री लाल यादव ने बताया कि 1 घंटे में 50 लीटर डीजल लगता है ऐसे में हम लोगों को अपना स्टोर बंद होने का डर सता रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए 300 लीटर से अधिक डीजल लेने आया हूं। इसके साथ ही डीजल लेने आए सौरभ पांडे एक स्टोर पर काम करते हैं। सौरभ पांडे का कहना है कि ऑनलाइन स्टोर है ऐसे में आने वाले समय में किसी तरह की समस्या ना हो। इसी को ध्यान में रखते हुए 250 लीटर से अधिक डीजल लेकर जा रहा हूं। ऐसे बहुत से लोग हैं जो पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल के लिए लाइन में लगे हुए हैं। इसके साथ ही बड़ी संख्या में गाड़ियां भी लाइन में लगी हुई हैं। मालिक बोले नहीं है कोई संकट पेट्रोल पंप पर लगी भीड़ के सवाल पर मलिक रवि अग्रवाल का कहना है कि अभी तक किसी तरह का संकट नहीं है। आम जनमानस से अपील है कि वह किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान ना दें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में गैस किल्लत की 1000 शिकायतें:जिला पूर्ति अधिकारी बोले- 500 का समाधान किया, कालाबाजारी में 10 पर FIR; 150 सिलेंडर जब्त
    Next Article
    बलिया पुलिस लाइन में सरकारी संपत्ति की नीलामी:कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सहित अन्य सामान 27 मार्च को बिकेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment