Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजम खां के विवादित बयान मामले में अंतिम बसह शुरू:डीएम को 'तनखइया' कहा था, 1 मई को होगी सुनवाई

    2 hours ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री आजम खां के खिलाफ दर्ज 'तनखइया' बयान मामले में सुनवाई अंतिम चरण में पहुंच गई है। बुधवार को एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में बचाव पक्ष की ओर से अंतिम बहस शुरू हुई। अभियोजन पक्ष की बहस पहले ही पूरी हो चुकी थी। हालांकि, अदालत के निर्धारित समय में बहस पूरी नहीं हो सकी, जिसके चलते अदालत ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 1 मई 2026 की तारीख तय की है। मामला वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान दिए गए एक विवादित बयान से संबंधित है। उस समय समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का गठबंधन था। रामपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे आजम खां ने प्रचार के दौरान कई तीखे और आपत्तिजनक बयान दिए थे, जिस पर चुनाव आयोग ने उनके प्रचार पर रोक भी लगाई थी। थाना भोट में दर्ज मुकदमे के अनुसार, एक वायरल वीडियो में आजम खां एक चुनाव प्रचार वाहन पर खड़े होकर समर्थकों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने तत्कालीन जिलाधिकारी आञ्जनेय कुमार सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों पर टिप्पणी करते हुए कहा था, "कलक्टर पलक्टर से मत डरियो, यह तनखइया हैं।" उन्होंने तत्कालीन राजनीतिक गठबंधन और अधिकारियों को लेकर भी विवादित टिप्पणियां की थीं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच कर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था। तब से यह मुकदमा एमपी-एमएलए कोर्ट में विचाराधीन है। दोनों पक्षों की अंतिम बहस पूरी होने के बाद अब अदालत का फैसला आने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर-खीरी में हाथी के हमले से बुजूर्ग की मौत:सुनारीपुर वन क्षेत्र में हाथियों को चराते समय हुआ हादसा, परिजनों में शोक का माहौल
    Next Article
    कानपुर में बंद मकान में लाखों की चोरी:खिड़की तोड़कर घुसे चोर, नकदी और गहने लेकर फरार, भागने में अपनी चप्पल पहनना भूला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment