Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज नोएडा-ग्रेटर नोएडा का दौरा करेंगे सीएम योगी:9228 करोड़ के निवेश और विकास परियोजना का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे

    1 day ago

    1

    0

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गौतमबुद्ध नगर के दौरे पर हैं। वह आज यमुना सिटी और नोएडा में कुल 9,228 करोड़ रुपये की औद्योगिक और विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इस दौरान जनसभा को भी संबोधित करने वाले हैं। सीएम हेलीकॉटर से करीब 1 बजे जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरेंगे। यहां पर डीएम मेधा रूपम उनका स्वागत करेंगी। इसके बाद मुख्यमंत्री गाड़ी से यमुना सिटी सेक्टर 10 के इलेक्ट्रिक मैन्यू फैक्चरिंग क्लस्टर( इएमसी) के लिए रवाना होंगे। वहां पर सीएम वह 6750 करोड़ के निवेश वाली तीन कंपनियों का शिलान्यास करने वाले हैं। इस दौरान सीएम का संबोधन भी होगा। इसके बाद साढ़े 3 बजे सीएम यहां से नोएडा के सेक्टर 96 जाएंगे। यहां पर नए नोएडा प्राधिकरण प्रशासनिक भवन का उद्घाटन करेंगे। उसके बाद 2478 करोड़ रुपए 70 परियोजनाओं का लोकापर्ण और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री एमएसएमई कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद सीएम 4:30 से 6 बजे तक पीडब्ल्यूडी विभाग की समीक्षा करेंगे। फिर साढ़े बजे के करीब गाजियाबाद के सीआईएसएफ परिसर के लिए रवाना हो जाएंगे। यमुना सिटी में 6,750 करोड़ का निवेश वाली तीन कंपनियों का शिलान्यास मुख्यमंत्री सेक्टर-10 स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (ईएमसी) में एसेंट सर्किट्स प्राइवेट लिमिटेड की करीब 3,220 करोड़ रुपये की परियोजना का शिलान्यास करेंगे। इस यूनिट में फ्लेक्सिबल पीसीबी, हाई-डेंसिटी इंटरकनेक्टेड पीसीबी और सेमीकंडक्टर सब्सट्रेट्स का निर्माण होगा। इसके बाद सेक्टर-8 में अंबर इंटरप्राइजेज इंडिया लिमिटेड की करीब 3,532 करोड़ रुपये की परियोजना की आधारशिला रखी जाएगी। 100 एकड़ में बनने वाली इस यूनिट में कॉपर क्लैड लैमिनेट्स, पीसीबी असेंबली, कंप्यूटर इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू उपकरणों का उत्पादन होगा। इसके बाद सेक्टर 10 में शैल कंपनी के सोलर मैन्यू फैक्चरिंग यूनिट का शिलान्यास करेंगे। नोएडा में 70 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास यमुना सिटी के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री सेक्टर-96 पहुंचेंगे, जहां वह 2,478 करोड़ रुपये की 70 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें 1,045 करोड़ रुपये की पांच परियोजनाओं का उद्घाटन और 1,434 करोड़ रुपये की 65 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इन प्रमुख परियोजनाओं का होगा लोकार्पण इन प्रमुख परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला सुरक्षा के कड़े इंतजाम मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सेक्टर-96 में अस्थायी हेलीपैड बनाया गया है। कार्यक्रम स्थलों पर बॉम्ब स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। अधिकारियों ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं का अंतिम निरीक्षण भी किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘फायर ब्रिगेड को देर हुई, वरना 15 लोग बच जाते’:लखनऊ अग्निकांड के बाद आरोप; भास्कर रिपोर्टर ने नापी घटना स्थल की दूरी
    Next Article
    बस चलाते-चलाते ड्राइवर की मौत, आर्मीमैन ने स्टेयरिंग संभाली:अलीगढ़ में 50 को बचाया, फिल्मी स्टाइल में कूदकर सीट पर बैठा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment