Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आइसक्रीम बेचने आए युवक की गर्दन सिर से अलग की:कटा सिर पास में रखकर खाना बनाने लगा आरोपी, मामूली कहासुनी के बाद हत्या

    3 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी में आइसक्रीम बेचने गए युवक की बांके से गला काटकर हत्या कर दी गई। सनकी हमलावर ने पहले सिर और धड़ को अलग किया फिर सिर लेकर अपने घर चला गया। वहां पास में कटा सिर रखकर खाना बनाने लगा। दबिश देने पहुंचे पुलिसकर्मी भी दंग रह गए। घटना टिकैतनगर थाना क्षेत्र में आज दोपहर करीब 12 बजे हुई। दिनदहाड़े हुई हत्या की सूचना पर एसपी अर्पित विजयवर्गीय भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पहले 2 तस्वीरें देखिए… अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… पारा बेहटा गांव का रहने वाला बबलू (21) अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालता था। घर में उसकी पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं, जिनके सिर से अब पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया है। शनिवार को बबलू रोज की तरह बर्फ बेचने निकला था। परसवाल गांव के पास उसका झगड़ा शंकर यादव (50) से हो गया। मामूली कहासुनी के बाद शंकर इस कदर आगबबूला हुआ कि वह दौड़कर घर के अंदर गया और फरसा ले आया। आरोपी ने फरसे से बबलू पर हमला कर दिया और सरेराह उसकी गर्दन धड़ से अलग कर दी। आसपास के लोग नहीं कर सके हिम्मत वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शंकर भागने के बजाय बबलू का कटा हुआ सिर उठाकर अपने घर चला गया। आसपास के लोगों की हिम्मत नहीं हुई की उसे रोक सकें। किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने गांव की घेराबंदी कर पकड़ा एसपी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर भारी पुलिस बल ने गांव की घेराबंदी की। पुलिस टीम शंकर के घर पहुंची तो वहां का नजारा देखकर हर कोई सन्न रह गया। शंकर घर के भीतर बड़े आराम से खाना बना रहा था और पास ही बबलू का कटा हुआ सिर रखा था। पुलिस ने तुरंत आरोपी को दबोच लिया और उसके कब्जे से मृतक का सिर और आलाकत्ल बरामद किया। इस जघन्य हत्याकांड के बाद पूरे टिकैतनगर क्षेत्र में दहशत और भारी आक्रोश का माहौल है। बबलू की मौत के बाद उसके दो मासूम बच्चों और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सनक और आपसी विवाद का लग रहा है, लेकिन इतनी क्रूरता के पीछे की असली वजह जानने के लिए आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। ------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… 8 साल की बच्ची का हत्यारोपी किराएदार एनकाउंटर में ढेर:आगरा में मकान मालिक से बदला लेने के लिए वारदात की, लाश कनस्तर में ठूंसी थी आगरा में कारोबारी मकान मालिक की 8 साल की बच्ची की हत्या का आरोपी किराएदार शनिवार तड़के 3 बजे एनकाउंटर में ढेर हो गया। DCP सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि शुक्रवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि हत्यारोपी फिरोजाबाद भागने की फिराक में है। उन्होंने बताया- पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी फायरिंग करने लगा। इसमें एक दरोगा को गोली लग गई। जवाबी कार्रवाई में आरोपी को भी गोली लग गई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेंगलुरु, मैसूर और ऊटी के टूर पर रवाना हुए पार्षद:7 दिवसीय भ्रमण, नगर निगम 76 पार्षदों पर खर्च करेगा लगभग 55 लाख
    Next Article
    CCSU में वीमेन इंडेक्स बेस्ड इंटरनेशनल आयोजित:समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मिला सम्मान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment