Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आईपीएल सीजन में 87% तक सैलरी घाटा सह चुके खिलाड़ी:IPL ट्रेड; DC लौटे ऋषभ पंत की सैलरी 12 करोड़ घटी,इन 5 प्लेयर्स को भी नुकसान

    10 hours ago

    2

    0

    आईपीएल की चकाचौंध जितनी बड़ी है, उतनी ही बेरहम भी है। यहां एक ही सीजन में करोड़ों कमाने वाले खिलाड़ियों की कीमत अगले ही साल जमीन पर आ सकती है। हाल ही में लखनऊ सुपर जायंट्स छोड़कर दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े ऋषभ पंत की सालाना सैलरी में 12 करोड़ रुपए की भारी भरकम कटौती हुई है। लीग इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी 27 करोड़ रुपए के पंत सिर्फ 15 करोड़ रुपए में दिल्ली के लिए खेलेंगे। हालांकि, पंत इकलौते ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं, जिनकी सैलरी में इतनी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इससे पहले भी कई खिलाड़ियों को अपनी आईपीएल सैलरी में बड़ी गिरावट झेलनी पड़ी है। जानते हैं ऐसे ही पांच खिलाड़ियों के बारे में - वेंकटेश अय्यर - ऑक्शन में हुआ था 17 करोड़ रुपए का नुकसान साल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ रुपए में खरीदा था। लेकिन एक सीजन बाद ही रिलीज कर दिया। मिनी ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन्हें मात्र 7 करोड़ रुपए में खरीदा। यानी कीमत में करीब 17 करोड़ रुपए की भारी गिरावट आई। झाय रिचर्डसन - चोट ने बिगाड़ा करोड़ों का खेल साल 2021 में पंजाब किंग्स ने भरोसा जताते हुए 14 करोड़ रुपए की बड़ी रकम खर्च की। मगर चोट और लगातार अनुपलब्धता का असर उनकी कीमत पर पड़ा। 2023 के ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने उन्हें मात्र 1.5 करोड़ रुपए में खरीदा। बदकिस्मती से यह ऑस्ट्रेलियाई पेसर उस सीजन में भी चोट के कारण कोई मैच नहीं खेल पाया। मिचेल स्टार्क - चैम्पियन बनाने के बाद भी आधी हो गई कीमत ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मिचेल स्टार्क को 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपए देकर आईपीएल का सबसे महंगा खिलाड़ी बनाया था। स्टार्क ने प्लेऑफ में 5 विकेट झटके और खिताब जिताया। इसके बावजूद अगले ऑक्शन में दिल्ली ने उन्हें केवल 11.75 करोड़ में टीम में शामिल किया। जेमिसन - कोविड के चलते 15 करोड़ से बेस प्राइस पर पहुंचे न्यूजीलैंड के लंबे कद के तेज गेंदबाज काइल जेमिसन पर 2021 में आरसीबी ने 15 करोड़ रुपए की बोली लगाई। इसके बाद कोविड के चलते उन्होंने 2022 सीजन से नाम वापस ले लिया। जब वे 2023 के ऑक्शन में लौटे, तो चेन्नई ने उन्हें उनके बेस प्राइस यानी 1 करोड़ रुपए में खरीदा। सैम करेन - एक साल में 87% गिरी वैल्यू, मैच भी 5 ही खेले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करेन को पंजाब किंग्स ने 2024 में 18.5 करोड़ में जोड़ा था। उन्होंने 270 रन बनाए और 16 विकेट भी चटकाए। इसके बावजूद टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया। चेन्नई ने उन्हें 2.4 करोड़ में खरीद लिया। इससे सैलरी 87 प्रतिशत तक गिर गई। उस सीजन करेन को 5 मैच ही खेलने मिले।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सू्र्यवंशी की डेब्यू सीरीज की टाइमिंग बदली:भारत-आयरलैंड मुकाबले अब शाम 6 बजे से, विमेंस वर्ल्ड कप से क्लैश बनी वजह
    Next Article
    वुमेंस T20 वर्ल्ड कप के अगले मैच में क्या राधा यादव को मिलेगा मौका? बांग्लादेशी कप्तान के खिलाफ शानदार है रिकॉर्ड

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment