Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आईएबीएफ की भोपाल ट्रॉफी: 2026 का युवा एवं खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया भव्य रंगारंग उद्घाटन

    1 day ago

    1

    0

    भोपाल। अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग के महत्वपूर्ण आयोजन भोपाल ट्रॉफी: 2026 का आज भोपाल में भव्य शुभारंभ हुआ। मध्य प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग जी ने उद्घाटन कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से आए मुक्केबाजों, प्रशिक्षकों, रेफरी एवं जजेज तथा खेल जगत से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।इस प्रतिष्ठित आयोजन में वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी श्री मनोरंजन मिश्र, रवि शर्मा , करणी सेना प्रमुख श्री शिवप्रकाश सिंह जी, शामिल हुये। एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन (IABF) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र जी भोपाल पहुंचे। भोपाल एयरपोर्ट पर उनके आगमन पर खिलाड़ियों एवं खेल पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। खिलाड़ियों में अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। इसके पश्चात आयोजन स्थल पीपुल्स यूनिवर्सिटी में भी डॉ. राकेश मिश्र जी का गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।उद्घाटन समारोह में मध्य प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग जी ने बॉक्सिंग की तारीफ़ करते हुये कहा कि डॉ. राकेश मिश्र जी के लगातार प्रयासों से आज देश में राष्ट्रीय स्तर पर बॉक्सिंग का आयोजन किया जा रहा है।  उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह जी ने कहा कि आईएबीएफ के हरेक कार्यक्रम में रहता हूँ । युवाओं को खेल से जोड़ने का भागीरथी प्रयास डा. राकेश जी कर रहे हैं और हम सब उनके साथ हैं ।साध्वी हर्षा गिरि जी ने रिंग में उतरकर खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया । उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक श्री संजय यादव जी तथा आयोजन समिति के उपाध्यक्ष श्री विशाल राजोरिया जी सहित अनेक विशिष्ट अतिथि एवं खेल पदाधिकारी उपस्थित रहे।पहले दिन हुए देशभर के 59 रोमांचक मुकाबले: विशाल राजोरियाभोपाल ट्रॉफी: 2026 में देशभर के विभिन्न राज्यों से आए मुक्केबाज अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता के पहले ही दिन कुल 59 बाउट (मुक्केबाजी मुकाबले) आयोजित किए गए। विभिन्न छह भार वर्गों में खिलाड़ियों ने पूरे जोश, अनुशासन और खेल भावना के साथ मुकाबलों में भाग लिया।यह प्रतियोगिता तीन दिनों तक चलेगी तथा रविवार सायंकाल भव्य समापन समारोह के साथ इसका समापन होगा।प्रतियोगिता के आगामी दिनों में भी देशभर के प्रतिभाशाली मुक्केबाजों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।छह भार वर्गों में खिलाड़ियों का होगा चयन, तुर्की के इस्तांबुल में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व:राकेश ठाकरान महासचिवभोपाल ट्रॉफी 2026 का विशेष महत्व इस बात से भी है कि प्रतियोगिता के माध्यम से छह भार वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी तुर्की के इस्तांबुल में आयोजित होने वाली आगामी अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस चयन प्रक्रिया से खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा और भारतीय बॉक्सिंग को नई प्रतिभाएं प्राप्त होंगी।रेफरी एवं जजेज का प्रशिक्षण पाठ्यक्रम भी आयोजितप्रतियोगिता के साथ-साथ रेफरी एवं जजेज (R&J) का तकनीकी प्रशिक्षण पाठ्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य बॉक्सिंग के तकनीकी अधिकारियों की क्षमता और दक्षता में वृद्धि करना तथा अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप रेफरी एवं जजेज तैयार करना है। इससे देश में बॉक्सिंग की तकनीकी व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी।IABF के महासचिव श्री राकेश ठाकरान जी सहित अनेक पदाधिकारी, प्रशिक्षक, तकनीकी अधिकारी एवं आयोजन समिति के सदस्य प्रतियोगिता के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।भोपाल ट्रॉफी: 2026 भारतीय बॉक्सिंग के लिए एक महत्वपूर्ण आयोजन है। इससे देशभर के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने, राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा। भोपाल में इस आयोजन के माध्यम से खेल संस्कृति, युवा प्रतिभाओं और अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उत्तराखंड में Congress का हस्ताक्षर अभियान 22 नवंबर तक बढ़ा, 26 को निकलेगी रैली
    Next Article
    Nepal के Janakpur Dham से Ayodhya तक 604 किमी का सफर, Indian Railways शुरू करेगा स्पेशल ट्रेन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment