Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा-मुंबई हाईवे पर रात 3 बजे खुला जाम:बसों-ट्रकों में 11 घंटे तक भूखे-प्यासे फंसे लोग; आम लेकर जा रहा आयशर पलटा

    1 day ago

    1

    0

    मध्य प्रदेश के धार जिले में आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर लगा 25 किमी लंबा जाम आखिरकार 11 घंटे बाद गुरुवार तड़के 3 बजे खुल गया। रात भर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर डटे रहे। भेरू घाट से मानपुर ब्रिज तक करीब 25 किलोमीटर लंबा जाम लगा था। सैकड़ों वाहन फंसे रहे। बसों, ट्रकों और निजी कारों में सफर कर रहे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं उमस, भूख और प्यास से परेशान रहे। बता दें कि सड़क निर्माण कंपनी की ओर से घाट सेक्शन में किए जा रहे पेविंग (पेज) वर्क के कारण यातायात प्रभावित हुआ था, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं। पुलिस बल ने एक-एक कर वाहन निकलवाए यातायात सामान्य कराने के लिए एएसपी राजकृष्ण, एसडीओपी ललित और मानपुर थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ देर रात तक मौके पर डटे रहे। पुलिस बल ने एक-एक कर वाहनों की निकासी कराई, जिसके बाद रात करीब 3 बजे जाम समाप्त हो सका। जाम खुलने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सामान्य हो गया। सबसे ज्यादा परेशानी लंबी दूरी की बसों के यात्रियों को हुई। बसें घंटों से एक ही जगह खड़ी रही। खाने-पीने का सामान खत्म हो गया था। निजी वाहनों में बैठे लोग भी गर्मी और उमस से परेशान हुए। हाईवे पर दूर तक वाहनों की कतारें नजर आ रही थी। हादसे में चालक और क्लीनर घायल हो गए लगातार जाम में फंसे रहने के कारण वाहन चालक पूरी रात विश्राम नहीं कर सका। सोमवार सुबह करीब 6 बजे यशवंत नगर के पास उसे अचानक झपकी आ गई, जिससे महाराष्ट्र से इंदौर की ओर आम लेकर जा रहा आईसर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक और क्लीनर घायल हो गए। घटना के समय मौके पर मौजूद एडिशनल एसपी राज कृष्ण, एसडीओपी ललित सिकरवार और मानपुर थाना प्रभारी महेंद्र मकाशले ने पुलिस बल के साथ तत्काल राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने दोनों घायलों को वाहन से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। इसके बाद पुलिस ने पलटे हुए आईसर वाहन को सड़क किनारे हटवाया, ताकि मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोबारा जाम की स्थिति न बने। जाम की ये तस्वीरें देखिए… भेरू घाट से मानपुर ब्रिज तक थम गया ट्रैफिक राहगीरों के मुताबिक, घाट वाले हिस्से में सड़क निर्माण कंपनी मरम्मत का काम करा रही है। इसी दौरान यातायात का दबाव बढ़ने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और हाईवे पूरी तरह जाम हो गया। कई लोग सोमवार शाम 4 बजे से भेरू घाट में फंसे हुए हैं। जाम में फंसे यात्री वसीम खान ने बताया कि वे करीब 7 घंटे से एक ही जगह पर खड़े हैं। न आगे बढ़ पा रहे हैं और न पीछे लौटने का रास्ता है। उनके मुताबिक, हाईवे पर हजारों लोग घंटों से फंसे हुए हैं। जानापाव कुटी से गणेश घाट तक लगी वाहनों की कतार वसीम खान ने बताया कि जाम मानपुर थाना क्षेत्र के फोरलेन पर जानापाव कुटी से धामनोद थाना क्षेत्र के गणेश घाट तक फैल गया। सड़क पर दूर तक ट्रक, बसें, कारें और अन्य वाहन खड़े दिखाई दे रहे थे। बारिश और गलत साइड से घुसी गाड़ियों ने बढ़ाई मुश्किल पुलिस के मुताबिक, लगातार बारिश से राहत कार्य प्रभावित हुआ। वहीं, कई वाहन चालक जल्द निकलने की कोशिश में गलत दिशा से वाहन ले आए, जिससे जाम और बढ़ गया। दोनों तरफ से वाहन आमने-सामने आने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। चढ़ाई पर खराब हुआ ट्रक, फिर बिगड़ गए हालात भेरू घाट की खड़ी चढ़ाई पर भारी वाहन पहले से धीमी गति से चल रहे थे। इसी दौरान बीच चढ़ाई पर एक ट्रक खराब होकर खड़ा हो गया। इसके बाद पीछे वाहनों की लंबी कतार लग गई। देखते ही देखते जाम करीब 25 किलोमीटर तक फैल गया और पूरा हाईवे ठहर गया। पुलिस पूरी टीम के साथ जाम खुलवाने में जुटी वाहन चालकों की परेशानी को देखते हुए मानपुर थाना प्रभारी महेंद्र मकाशले अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात किया। घाट का संकरा रास्ता होने के कारण वैकल्पिक व्यवस्था नहीं बन सकी। धीरे-धीरे हटाया जा रहा खराब ट्रक, सामान्य करने की कोशिश पुलिस खराब ट्रक को सड़क से हटाकर एक-एक कर वाहनों को निकालने में जुटी है। पुलिसकर्मी यातायात नियंत्रित कर वाहनों को धीरे-धीरे आगे बढ़ा रही है, ताकि यातायात सामान्य हो सके। हालांकि रात 11 बजे तक भी हाईवे पर करीब 25 किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है। हजारों यात्री, यात्री बसें, ट्रक और निजी वाहन अभी भी फंसे हुए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वायरल गर्ल के पति की अग्रिम जमानत याचिका खारिज:कोर्ट ने कहा- सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका, राहत नहीं दे सकते; ट्रायल में तय होगी उम्र
    Next Article
    2026 के पहले छह महीनों में कौन सी फिल्म रही सुपरहिट, कौन हुई फ्लॉप, देखें पूरा रिपोर्ट कार्ड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment