Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में देर शाम बदला मौसम, बादल छाये-बूंदाबांदी:मंगलवार को अधिकतम तापमान 45.3°C और न्यूनतम तापमान 31°C रहा

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा में मंगलवार देर शाम भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली। सुबह से तेज धूप निकल रही थी। दोपहर में लू और धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। मगर, शाम 6 बजे के बाद अचानक मौसम बदल गया। बादल छाने के साथ ही हल्की हवा चलने लगी। देर शाम काली घटाएं छा गईं और हल्की बूंदाबांदी हुई। मंगलवार को सोमवार की अपेक्षा दिन के तापमान में 0.2°C की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 45.3°C रहा। जबकि न्यूनतम तापमान में 1.8°C की गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 31°C रहा। वहीं, सोमवार को अधिकतम तापमान जहां 45.5°C पर पहुंच गया है वहीं, न्यूनतम तापमान भी 32.8°C दर्ज किया है। जोकि सामान्य से 6.3°C अधिक है। ये 54 साल में दूसरी बार है, जब रात सबसे गर्म रही। इससे पहले 21 मई 1972 को न्यूनतम तापमान 34.3°C दर्ज किया गया था। मंगलवार शाम के मौसम की 3 तस्वीरें… 19 मई को रहा सीजन का सबसे गर्म दिन मंगलवार को सोमवार की अपेक्षा तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। आगरा में 19 मई को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 46.5°C पर पहुंच गया। ये इस साल का सबसे अधिक अधिकतम तापमान है। आगरा में दिन के साथ-साथ रात भी तप रही है। जमीन तपने लगी है। खुले में रहने वाले छांव की तलाश कर रहे हैं। गर्मी ने लोगों का बेहाल कर दिया है। धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में नगर निगम द्वारा जगह-जगह पानी की बौछार का छिड़काव कराया जा रहा है, जिससे कि लोगों को गर्मी से राहत मिल सके। जानिए पिछले दिनों के तापमान की स्थिति सुबह से निकली थी तेज धूप मंगलवार सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। तेज धूप की वजह से पैदल या दोपहिया वाहन से सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। लोग छाता या गमछा लेकर चलने को मजबूर हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए शहर-शहर में प्याऊ लगाए गए हैं। हीटवेट का अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को दिनभर गर्म हवाएं चलेंगी। तेज धूप रहेगी। तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। 27 मई तक हीटवेव रहेंगी। इससे तापमान और बढ़ेगा। दिन ही नहीं, रात और तपने लगेगी। मौसम विभाग ने 29 मई को आंधी के साथ बूंदाबांदी या बारिश होने की संभावना जताई है। आने वाले दिनों के तापमान का अनुमान जानिए
    Click here to Read more
    Prev Article
    बकरीद से पहले SSP बुलंदशहर का पैदल मार्च:ईदगाह और मिश्रित आबादी में सुरक्षा परखी
    Next Article
    नवजातों में थायरॉइड जांच जरूरी:LLRM मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञों ने दी समय पर स्क्रीनिंग और उपचार की सलाह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment