Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया:मिस्त्री बुलाकर टाइल्स लगवा दीं, 45 दिन तक लोगों से कहती रही पति लापता है

    18 hours ago

    1

    0

    आगरा में एक महिला ने अपने पति की हत्या की, फिर उसकी लाश घर के बाथरूम में ही दफना दी। किसी को इस बात का पता न चले, इसके लिए बाथरूम में लाश के ऊपर टाइल्स लगवा दीं। 45 दिन तक लोगों से कहती रही कि पति लापता है। शुक्रवार को जब पुलिस वेरिफिकेशन करने पहुंची, तो महिला घबरा गई और पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी महिला का नाम रूबी है। उसने बताया ने पुलिस को बताया कि हत्या के बाद लाश पर मिट्टी डालकर प्लास्टर करवा दिया था। फिर लेबर बुलाई और फिर टाइल्स भी लगवा दी थी। पुलिस ने बाथरूम का फर्श तोड़कर मृतक सुरेंद्र कुमार शर्मा का कंकाल बरामद किया। घटना का खुलासा होने के बाद बड़ी संख्या में आस-पास के लोग जमा हो गए। घटनास्थल की 2 तस्वीरें… मृतक के भाई की शिकायत पर पहुंची पुलिस राजस्थान में भरतपुर के रहने वाले सुरेंद्र कुमार शर्मा ( उम्र 44) सिकंदरा में दहतोरा के रेणुका धाम कॉलोनी में रहते थे। उनकी शादी साल-2010 में रूबी से हुई थी। रूबी इटावा की रहने वाली है। दोनों की दो बेटियां रिद्धी और सिद्धी हैं। घर में सुरेंद्र के अलावा पत्नी रूबी, मां कमला और दोनों बेटियां रहती थीं। सुरेंद्र के पिता राधेश्याम शर्मा टीचर थे। सुरेंद्र 18 मई से लापता थे। 26 मई को पत्नी रूबी ने थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रूबी लगातार घरवालों और पड़ोसियों से पति के लापता होने की बात कहती रही। पुलिस शुक्रवार को एक पुराने मामले में पूछताछ के लिए रूबी के घर पहुंची, तो उसका व्यवहार संदिग्ध लगा। सुरेंद्र के भाई ने भी पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ने घर की जांच कराई। पुलिस को बाथरूम के फर्श पर संदेह हुआ। इसके बाद बाथरूम की खुदाई कराई गई, जहां से सुरेंद्र का कंकाल मिला। पुलिस का मानना है कि इस वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका हो सकती है। पुलिस ने कंकाल को जांच के लिए भेज दिया है। साथ ही हत्या के कारणों की जांच कर रही है। मृतक के भाई से कहा- मारकर दफना दिया सुरेंद्र के भाई अनिल शर्मा ने बताया- सुरेंद्र कुछ करता नहीं था। वह शराब पीता था। इसको लेकर उसका रूबी से झगड़ा होता रहता था। 18 मई को रूबी ने मुझे कॉल करके कहा कि मेरे घर पुलिस दबिश दे रही है इसलिए मां और बच्चियों को अपने घर ले जाओ। दूसरे दिन रूबी भी मेरे घर आ गई। उसने बताया कि सुरेंद्र कहीं चले गए हैं। 4-5 दिन में लौटने की बात कहकर गए हैं। जब सुरेंद्र नहीं आए, तब 26 मई को अनिल ने रूबी के साथ चौकी पर गुमशुदगी की शिकायत दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक कराए, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मैंने कई बार पूछा, लेकिन रूबी ने कुछ नहीं बताया। 7 दिन पहले मैंने सुरेंद्र के बच्चों और मां को उसके घर भेज दिया था। अनिल शर्मा ने बताया- 27 जून को मां को फिर सुरेंद्र के घर से ले आया। मां को भरतपुर ले जाकर बैंक का स्टेटमेंट चेक किया। क्योंकि, मां के खाते में पेंशन आती थी। वह रूबी ही खर्च करती थी। शुक्रवार को रूबी ने कॉल करके मुझे घर बुलाया। मैं सुबह 6 बजे ही घर पहुंच गया। उससे पूछा कि सुरेंद्र कहां है? उसने बताया कि बाथरूम में दफना दिया है। --------------------- ये खबर भी पढ़ें… कौशांबी में LPG टैंकर का टोल से टकराने का VIDEO:टैंकर फटते ही गैस फैली, जेनरेटर की चिंगारी से भड़की आग, अब तक 5 की मौत कौशांबी में एलपीजी टैंकर के टोल प्लाजा से टकराने का वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि टोल प्लाजा से टकराने के बाद टैंकर फट गया। गैस लीक होने लगी। चंद सेकंड में 30-40 फीट तक गैस फैल गई। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ मैंगो फेस्टिवल में मोदी-योगी आम ने लुभाया:नूरजहां, लालिमा भी छाए; सीएम ने दोनों हाथों में आम लेकर फोटो खिंचाई
    Next Article
    'मम्मी के पेट पर चढ़कर पापा ने चाकू मारे':मेरठ में बेटा बोला- मां तड़पती-चीखती रही; पापा कहते रहे- वीडियो बना... मैं तेरी रील बनवाऊंगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment