Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में मंदिर से दिनदहाड़े चोरी; VIDEO:मां आदिशक्ति मंदिर से चांदी का छत्र और नाग देवता चोरी, 5 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र स्थित आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-16 के मां आदिशक्ति मंदिर में दिनदहाड़े चोरी हो गई। घटना 31 मार्च की दोपहर करीब 2 बजे की है, जहां से देवी मां की प्रतिमा पर लगा चांदी का छत्र, तांबे के नाग देवता तथा तांबे का लोटा चोरी कर फरार हो गया। इस दौरान पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। मंदिर समिति के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जहां पुलिस ने बेहद तत्परता के साथ खुलासा करते हुए महज 5 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सिकंदरा पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर टीम का गठन किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए स्थानीय लोगों से पूछताछ की, जिसमें आरोपी की पहचान ‘कालू’ उर्फ जेकी पुत्र स्व. महेश, निवासी अछनेरा के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक सफेद धातु का छत्र बरामद किया गया, जिसे मंदिर से चोरी किया गया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध कबूल करते हुए बताया कि उसने 31 मार्च को ही मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इस पूरी कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार त्रिपाठी और उपनिरीक्षक रोहित कुमार सहित कुल 8 पुलिसकर्मियों की टीम की अहम भूमिका रही, जिन्होंने तेजी और सटीक रणनीति के साथ काम करते हुए महज 5 घंटे में घटना का सफल खुलासा कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों और मंदिर समिति के सदस्यों ने राहत की सांस ली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भोजपुरी सिंगर पवन सिंह को हरियाणा महिला आयोग से राहत:एक्ट्रेस अंजलि की कमर छूने के केस से नाम हटाया, बोलीं- अब कोई शिकायत नहीं
    Next Article
    लखनऊ में बिरयानी के पीस को लेकर विवाद:रेस्टोरेंट संचालक व कर्मचारियों ने ग्राहकों को पीटा, दो गंभीर घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment