Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में मेट्रो निर्माण के चलते ट्रैफिक डायवर्जन:कलेक्ट्रेट मार्ग पर नई व्यवस्था लागू, एडवाइजरी जारी

    21 hours ago

    1

    0

    आगरा में मेट्रो रेल परियोजना के तहत बैरिकेडिंग कार्य के कारण कलेक्ट्रेट तिराहा से स्टेट बैंक चौराहा (रावली मंदिर) तक यातायात प्रभावित हो गया है। स्कूल खुलने के बाद इस मार्ग पर जाम की समस्या बढ़ने पर पुलिस कमिश्नरेट की यातायात इकाई ने बुधवार रात 11 बजे नई ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की। इसके तहत एमजी रोड पर वाहनों का दबाव कम करने के लिए कई वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। यातायात पुलिस ने चारपहिया और दोपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग रूट तय किए हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। भगवान टॉकीज से कलेक्ट्रेट का रूट बदला ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, भगवान टॉकीज से कलेक्ट्रेट जाने वाले वाहन अब सुल्तानगंज पुलिया, वाटरवर्क्स चौराहा, यमुना किनारा, बिजलीघर, छीपीटोला, बालूगंज, विक्टोरिया तिराहा और करियप्पा रोड होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। सूरसदन से कलेक्ट्रेट की ओर जाने वाले वाहनों को बजीरपुरा, पालीवाल पार्क, गधापाड़ा, जीवनी मंडी, यमुना किनारा, बिजलीघर, छीपीटोला, बालूगंज, विक्टोरिया तिराहा और करियप्पा रोड के रास्ते जाने की सलाह दी गई है। हरीपर्वत से भी सीधे नहीं जा सकेंगे वाहन हरीपर्वत से कलेक्ट्रेट जाने वाले वाहन घटिया आजमखां रोड, पानी की टंकी तिराहा, सेंट पैट्रिक्स चौराहा, सेंट पीटर्स स्कूल के सामने, बजीरपुरा, पालीवाल पार्क, गधापाड़ा, जीवनी मंडी, यमुना किनारा, बिजलीघर, छीपीटोला, बालूगंज, विक्टोरिया तिराहा और करियप्पा रोड होकर गुजरेंगे। दोपहिया वाहन चालकों के लिए भी अलग रूट निर्धारित किया गया है। ढाकरान तिराहा से निकलने वाले वाहन सदर भट्टी, मंटोला, मदीना होटल, आरओबी बिजलीघर, छीपीटोला, बालूगंज, औलिया रोड, फोर्ट रोड, विक्टोरिया तिराहा और करियप्पा रोड के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें और ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए पुलिस का सहयोग करें, ताकि मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बूथ सम्मेलन से 2027 चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा:कानपुर में उत्तर जिलाध्यक्ष बोले- 2027 में सीसामऊ और आर्यनगर हर हाल में जीतेंगे
    Next Article
    'राम के नाम पर सत्ता मिली, अब चंदे पर सवाल':'भगवान राम की ओट में अब बच नहीं पाएंगे', सुप्रिया ऐरन का योगी सरकार पर सीधा हमला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment