Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में मजदूरों को भड़काने की साजिश:एलआईयू की रिपोर्ट पर पुलिस ने हिंदूवादी नेता को पकड़ा

    3 hours ago

    3

    0

    नोएडा में हुए उपद्रव के बाद आगरा पुलिस अलर्ट पर है। मजदूरों को भड़काने की साजिश रखने वालों पर नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में आगरा में मजदूरों को भड़काने के आरोप में लोकल इंटेलीजेंस यूनिट की रिपोर्ट पर सिकंदरा पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन अटल के अमित चौधरी को गिरफ्तार किया है। सोमवार को नोएडा में मजदूरों के हंगामे के बाद सिकंदरा के औद्योगिक क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन अटल के अध्यक्ष अमित चौधरी अपने साथियों के साथ मजदूरों को भड़काने का प्रयास कर रहा था। वह मजदूरों को उकसा कर प्रदर्शन करने और फैक्ट्रियों में काम बंद कराने का प्रयास कर रहा था। उसका सोचना था कि इस तरह वह अपना चेहरा चमका लेगा। आगरा पुलिस नोएडा प्रकरण के बाद अलर्ट मोड पर थी। एलआईयू की टीमें मजदूरों के बीच घुलमिल कर नजर रख रही थी। एलआईयू ने अमित चौधरी के प्रयासों की जानकारी सिकंदरा थाना पुलिस को दी। इसके बाद एसीपी हरीपर्वत अमीषा के निर्देश पर पुलिस टीम ने उसे और दो अन्य साथियों को हिरासत में लिया। आरोपियों का शांति भंग की धारा में चालान किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'कठमुल्ला' कहने वाले जज महाभियोग से पहले रिटायर होंगे:राज्यसभा में डेढ़ साल से मामला लटका; इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज समारोह
    Next Article
    13 विद्यार्थियों, 5 किसानों का होगा सम्मान:MGUG में आयोजित होगा कार्यक्रम; टाटा संस के चेयरमैन देंगे पुरस्कार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment