Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में हुए इस्कॉन भक्ति कॉन्सर्ट में झूमे युवा:मोटिवेशनल स्पीकर अमोघ लीला का 'यूथ फेस्ट आरम्भ 2.0' था कार्यक्रम, सूरसदन में हुआ आयोजन

    4 hours ago

    2

    0

    आगरा के सूरसदन प्रेक्षागृह में आज इस्कॉन द्वारा आयोजित ‘एआई, सोल एंड फ्यूचर ऑफ ह्यूमन्स’ विषयक यूथ फेस्ट आरम्भ 2.0 में युवाओं का उत्साह देखने लायक रहा। इस दौरान हुए भक्ति कंसर्ट में युवा झूमते नजर आए। कार्यक्रम में इस्कॉन के वरिष्ठ उपदेशक व मोटिवेशनल स्पीकर अमोघ लीला प्रभु ने अपने खास अंदाज में युवाओं को जीवन में संतुलन, अनुशासन और तकनीक के सही उपयोग का संदेश दिया। उनके सत्र के दौरान युवाओं की सक्रिय भागीदारी और सीखने की ललक साफ झलक रही थी। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभुपाद जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस्कॉन आगरा के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने अतिथियों का स्वागत किया। डीसीपी अभिषेक अग्रवाल, अम्बेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशु रानी सहित शहर के कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे। अमोघ लीला प्रभु ने अपने संबोधन में युवाओं को वास्तविक जीवन से जुड़ने और समय का सही उपयोग करने की प्रेरणा दी। उनके सहज, हास्यपूर्ण और युवा शैली के संवाद ने उपस्थित विद्यार्थियों को बांधे रखा। सत्र के दौरान युवाओं के चेहरे पर उत्साह और उनकी बातों को जीवन में अपनाने की प्रतिबद्धता साफ नजर आई। प्रेरक सत्र के बाद कार्यक्रम का माहौल भक्ति में रंग गया। मृदंग और मंजीरों की धुन पर “हरे राम हरे कृष्णा” और “श्रीराधा रमण हरि बोल” संकीर्तन के साथ भक्ति कॉन्सर्ट जैसा दृश्य बन गया। बड़ी संख्या में मौजूद युवा और श्रद्धालु झूमते, नृत्य करते और भक्ति में डूबे नजर आए। पूरा सूरसदन भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान हो उठा। करीब दो हजार से अधिक लोगों की उपस्थिति से प्रेक्षागृह खचाखच भरा रहा। कई लोग सीढ़ियों और जमीन पर बैठकर कार्यक्रम का आनंद लेते दिखाई दिए। अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया और विद्यार्थियों ने जिज्ञासापूर्ण प्रश्न भी पूछे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राज्यपाल बोलीं, रोजगार तक सीमित न रहें युवा:प्रयागराज में स्टूडेंट्स से कहा, इनोवेशन-क्रिएटिविटी से देश के विकास में दें योगदान
    Next Article
    लखनऊ में रियल स्टेट कारोबारी से 10 करोड़ की ठगी:बुलियन व्यापारी भाइयों के खिलाफ FIR, जांच में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment