Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन बेचने वाला गैंग पकड़ा:सदर पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा, फर्जी आधार-पेन कार्ड मिले

    4 hours ago

    2

    0

    आगरा में थाना सदर बाजार पुलिस ने जमीन हड़पने के एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य कूटरचित दस्तावेज बरामद किए गए हैं। डीसीपी सिटी ने बताया कि सदर बाजार पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति एक भू-स्वामी की जमीन को फर्जी तरीके से बेचने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने संबंधित भू-स्वामी से संपर्क किया, जिसने स्पष्ट किया कि उसने अपनी जमीन नहीं बेची है और कुछ लोग फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसकी जमीन हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस ने तीन संदिग्धों—गजेंद्र चौधरी उर्फ भोला, किशनवीर और ओमवीर-को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपियों ने मिलकर भू-स्वामी के नाम से फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य दस्तावेज तैयार कर जमीन बेचने की साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 फर्जी आधार कार्ड, 1 फर्जी पैन कार्ड, 1 फर्जी पैन कार्ड की छायाप्रति तथा खसरा-खतौनी (अप्रमाणित प्रति) बरामद की है। बरामद दस्तावेजों और साक्ष्यों के आधार पर थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपियों का विवरण गिरफ्तार आरोपियों का विवरणगजेंद्र चौधरी उर्फ भोला पुत्र ब्रजेश सिंह, निवासी ग्राम बिजौरा, थाना फरह, जनपद मथुरा किशनवीर पुत्र भूपेंद्र सिंह, निवासी मुंडेरा, थाना मलपुरा, आगरा ओमवीर पुत्र जनम सिंह, निवासी गढ़मुक्तेश्वर, थाना कागारोल, आगरा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में एक्ट्रेस कंगना रनोट केस में नहीं हुई सुनवाई:20 मई मिली अगली तारीख, किसान आंदोलन के लिए कहा था-वहां रेप-मर्डर हुए
    Next Article
    सिद्धार्थनगर में पत्नी की जेवर बेचकर किसान ने दी रिश्वत:नायब तहसीलदार पर कार्रवाई की संस्तुति, 30 हजार वसूली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment