Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में डीजे पर झगड़े के बाद लौटी बारात:दुल्हन बोली-अब वहां नहीं जाना, पता नहीं वहां पर क्या करेंगे

    3 hours ago

    2

    0

    आगरा में डीजे पर झगड़े के बाद बारात लौट गई। दुल्हे ने शादी से इनकार कर दिया। इससे वर-वधु पक्ष के बीच तनाव बढ़ गया। शादी समारोह की खुशियां विवाद की भेंट चढ़ गई। इसके बाद दुल्हन भी शादी से इनकार कर दिया। उसका कहना था-अब वहां नहीं जाएगी। जब उन्होंने शादी में ही झगड़ा कर दिया, वहां जाकर पता नहीं क्या करेंगे? विवाद की सूचना के बाद मौके पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन झगड़ा करने वाले लोग मौके से पहले ही भाग निकले। पहले पूरा मामला पढ़िये... थाना डौकी क्षेत्र के तेजपाल की ठार निवासी मान सिंह की बेटी विनीता की शादी फिरोजाबाद के सोफीपुर स्थित पानी की टंकी निवासी श्रीनिवास के साथ तय हुई थी। सोमवार रात को श्रीनिवास बारात लेकर तेजपाल की ठार गांव पहुंचा। रात लगभग 12 बजे बाराती खाना खा रहे थे। इसी बीच नशे में धुत कुछ युवकों ने विवाद शुरू कर दिया। युवक डीजे पर पहुंच गए और झगड़ा शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद काफी बढ़ गया। शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। झगड़े के बाद दुल्हा नाराज हो गया और शादी से इनकार कर दिया। दोनों पक्षों में बढ़ा तनाव दुल्हे के फैसले से दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया। दुल्हन की तरफ के लोगों का कहना था-शादी में सोने की चेन, 50 हजार रुपये कैश दिए हैं। इसके अलावा अन्य सामान भी दिया है। उन्होंने शादी तोड़े जाने का विरोध। इधर, दुल्हा शादी को तैयार नहीं हुआ। दोनों पक्षों में तनाव के बाद शादी माहौल पूरी तरह से बिगड़ गया। घटना की सूचना मिलने के बाद डौकी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थिति को संभालते हुए दोनों पक्षों में झगड़ा शांत कराया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही झगड़ा करने वाले लोग मौके से फरार हो गए थे। दुल्हन का ये है कहना शादी के लिए चेन दी थी, 50 हजार रुपये दिए थे। फिर भी शराब पीकर इन्होंने झगड़ा कर दिया। शराब पीकर डीजे पर पहुंच गए थे, रोकने की कोशिश की लेकिन उन्होंने झगड़ा कर दिया। बारात फिरोजाबाद जिले से आई थी। मुझे अब जाना नहीं है। जब उन्होंने शादी में ही झगड़ा कर दिया, वहां जाकर पता नहीं क्या करेंगे? पुलिस का ये है कहना इधर, थानाध्यक्ष डौकी सुनीत शर्मा ने बताया-रात में शादी समारोह में झगड़े की सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में शिक्षक अभ्यर्थियों का जोरदार प्रदर्शन:चारबाग में भीख मांगा, विधानसभा घेरा, टांगकर ले गई पुलिस
    Next Article
    नारी-शक्ति वंदन कानून लागू न होने पर महिलाओं में आक्रोश:विपक्ष का पुतला फूंका ,कहा आने वाले चुनाव में विपक्ष का करेंगे विरोध, घर-घर चलाएंगे अभियान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment