Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में चलते ऑटो में छात्रा से छेड़छाड़:ऑटो से नीचे फेंका, हाथ और सिर में आई चोट; मां ने कहा- जान लेने की कोशिश की

    4 hours ago

    1

    0

    आगरा में ऑटो से जा रही कक्षा 6 की छात्रा से चालक ने छेड़छाड़ कर दी। वह रास्ता बदलकर जाने लगा। इसका विरोध करने पर भी ऑटो को नहीं रोका। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। उसके शारीरीक संबंध बनाने की कोशिक की। विरोध करने पर छात्रा को धक्का दे दिया। जिससे उसके सिर और हाथ में चोट आ गई। इसके बाद छात्रा को ऑटो नीचे फेंक दिया। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुड़ गई। ऑटो चालक मौके से भागने में सफल रहा। परिजनों ने हिंदूवादियों के साथ पुलिस से शिकायत की है। आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी हुई है। छात्रा की मां ने बताया कि आरोपी ने बेटी की जान लेने की कोशिश की है। घटना थाना एकता क्षेत्र की है। अब पढ़िए पूरा मामला 14 साल की छात्रा थाना एकता इलाके की रहने वाली है। उसके पिता कबाड़ का काम करते हैं। वह पुरानी मंडी स्थित एक विद्यालय में कक्षा 6 की छात्रा है। सोमवार को परीक्षा होने की वजह से विद्यालय गई थी। सुबह तकरीबन 11:00 बजे स्कूल की छुट्टी होने पर घर के लिए निकली थी। ऑटो में थी तीन से चार लोग, सवारी के उतरने पर की छेड़छाड़ कैलाश टॉकीज के पास से छात्र ने हाथ देकर एक आटो को रुकवाया। उसमें पहले से तीन से चार लोग सवार थे। बसई सब्जी मंडी के पास सवारियां उतर गईं। ऑटो में छात्र अकेली थी। इसका फायदा उठाकर चालक उसके साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर हाथ पकड़ लिया। गलत हरकत करने लगा। शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। इससे छात्रा दहशत में आ गई। उसने शोर मचाने का प्रयास किया। हाथ और सिर में गंभीर चोट आई यह देखकर चालक ने उसे चलते ऑटो चालक ने उसे धक्का दे दिया, जिससे उसके हाथ और सिर में गंभीर चोट लग गई। इसके बाद वह ऑटो से नीचे फेंक दिया। नीचे गिरता देख लोगों की भीड़ जुट गई। ऑटो चालक मौके से भाग गया है। छेड़खानी का विरोध किया छात्रा ने बताया- ऑटो में अकेले होने का फायदा चालक ने उठाने की कोशिश की। उसने रास्ता बदलने का भी प्रयास किया था। यह देखकर उसने विरोध शुरू कर दिया था। इस पर ही चालक ने छेड़खानी शुरू कर दी। फिर भी वह डरी नहीं। उसका विरोध करती रही। ऑटो से गिरने की वजह से उसके सिर और हाथ में चोट लगी है। बेटी की जान लेने की कोशिश की छात्रा की मां ने बताया कि आरोपी ने बेटी की जान लेने की कोशिश की है। उसे ऑटो से फेंक दिया था। गनीमत रही कि वह किसी वाहन की चपेट में नहीं आई। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उसे सख्त सजा मिले। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया- मामले में छात्रा की मां की तहरीर पर पोक्सो एक्ट सहित अन्य धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी ऑटो चालक गढ़ी नवलिया निवासी शमसुद्दीन है। उससे पूछताछ की जा रही है। वह तोरा इलाके से ताजगंज तक ऑटो चलाता है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। ----------- ये खबर भी पढ़ें… प्रयागराज में पूर्व मंत्री का कोल्ड स्टोरेज ढहा,4 की मौत:मलबे से 17 लोगों को बाहर निकाला गया; प्रत्यक्षदर्शी बोले- धमाका हुआ था उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे तेज धमाके के बाद कोल्ड स्टोरेज की एक बिल्डिंग ढह गई। मलबे में करीब 20 मजदूर दब गए। हादसे में 4 मजदूरों की मौत हुई है। मरने वालों में पिलत चौधरी, मशींदर, ज्योतिष और जगदीश शामिल हैं। जगदीश प्रयागराज और बाकी तीनों बिहार के रहने वाले थे। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ममता को अधीर रंजन का चैलेंज? पुरानी अदावत से बंगाल में कांग्रेस का नया खेला
    Next Article
    सीएम योगी ने की लखनऊ–कानपुर–आगरा मेट्रो की समीक्षा:आय के नए स्रोत खोजें, टीओडी से बढ़ाए राजस्व

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment