Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर से टकराया:स्टेरिंग में फंसा चालक दर्द से कराहता रहा, रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित निकाला

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक समेत अन्य लोग उसमें फंस गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कटर की मदद से ट्रक को काटते हुए घायलों को बाहर निकाला। हादसे में चालक सहित अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें एंबुलेंस की सहायता से तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक्सीडेंट में चालक के शराब के नशे में होने की बात सामने आ रही है।हादसा एकता थाना क्षेत्र में इनर रिंग रोड पर रमाडा होटल के पास शुक्रवार देर रात हुआ। लोगों का कहना है- इनर रिंग रोड पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। उन्होंने प्रशासन से यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विधानसभा के पास हंगामा:36 के खिलाफ केस: VIP जोन में घुसकर किया प्रदर्शन, ट्रैफिक ठप
    Next Article
    लखनऊ में राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट:राधिका सिंह की स्मृति में 23 से आगाज- 27 मार्च को फाइनल मैच होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment