Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा किनारी बाजार सराफा शोरूम मामले में एफआईआर:सराफा कारोबारी मनीष बंसल सील तोड़कर करवा रहे थे निर्माण

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा के थाना कोतवाली क्षेत्र के किनारी बाजार में 15 दिन पहले रात को चार मंजिला बिल्डिंग गिर गई थी। हादसे के समय बाजार बंद होने के कारण बड़ा नुकसान टल गया था। हालांकि पास की कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। बिल्डिंग में दो साल पहले एडीए ने सील लगाई थी। मगर, सराफा व्यापारी मनीष बंसल ने सील तोड़कर दोबारा से काम शुरू कर दिया था। एडीए ने घटना के बाद अब कारोबारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। किनारी बाजार में सराफा कारोबारी मनीष बंसल की चार मंजिला बिल्डिंग थी। ये इमारत करीब 150 साल पुरानी थी। इस इमारत को तोड़कर शोरूम बनाया जा रहा था। मगर, 9 अप्रैल की रात को अचानक से पूरी बिल्डिंग धराशायी हो गई। हालांकि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई थी। हादसे के बाद एडीए की कार्यशैली पर भी सवाल खडे़ हुए थे। आखिर जिस बिल्डिंग पर दो साल पहले सील लगा दी गई थी, उस बिल्डिंग पर कैस निर्माण कार्य हो रहा था। विभाग की किरकिरी होने के बाद अब एडीए की नींद टूटी है। एडीए के जेई भानु प्रताप सिंह की ओर से सरफ कारोबारी मनीष बंसल के खिलाफ कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसमें कहा गया है कि भवन को एडीए ने 27 अप्रैल 2024 को सील कर दिया था। सील तोड़कर चोरी छिपे निर्माण कार्य करना आपराधिक प्रवृत्ति का कृत्य है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    25 फीट गहरे बेसमेंट ने खोली सिस्टम की पोल:हजारों मीट्रिक टन मिट्टी का हिसाब नहीं, एडीए-खनन विभाग मौन
    Next Article
    बेहट सीट पर सपा की पहली पसंद उमर अली खान:भाजपा से पसंदीदा उम्मीदवार अभय राणा, कांग्रेस से शयान मसूद, बसपा का क्या हुआ जानिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment