Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा के धोबी की बगीची जमीन के लिए प्रदर्शन:कांग्रेसियों ने कीर्तन कर की ताला खुलवाने की मांग, स्थानीय लोकेश गुप्ता पर जमीन कब्जाने का आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा के खंदारी चौराहे के पास धोबी समाज की बगीची में मंदिर स्थल को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। कथित कब्जे और मंदिर के गेट पर ताला लगाए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और ताला खुलवाने की मांग उठाई। बताया जा रहा है कि बापू नगर स्थित दिवाकर बीजीपी के सामने करीब 809 वर्ग मीटर जमीन को लेकर वर्ष 1981 से लघुवाद न्यायालय में मामला चल रहा है। वर्ष 2023 में कोर्ट ने वादी लोकेश गुप्ता आदि को कब्जा दिलाने का आदेश दिया था। हालांकि, महापौर का कहना है कि शुरुआती जांच में कोर्ट को अधूरी जानकारी दी गई थी, जिसके आधार पर यह आदेश पारित हुआ। अब नगर निगम इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देने की तैयारी कर रहा है। इसी बीच खंदारी चौराहे के पास धोबी समाज की बगीची में स्थित मंदिर स्थल पर ताला लगाए जाने को लेकर विवाद और बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बीते 15 दिनों से मंदिर के गेट पर ताला लगा हुआ है, जिससे श्रद्धालु पूजा नहीं कर पा रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौके पर प्रदर्शन किया। थाली-ढोलक बजाकर कीर्तन करते हुए विरोध जताया गया और नारे लगाए गए कि “हम यह ताला खुलवाकर रहेंगे।” प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि स्थानीय भूमाफिया लोकेश गुप्ता द्वारा जमीन पर कब्जा किया गया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि चैत्र नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में पूजा-अर्चना बेहद जरूरी है, ऐसे में ताला लगे रहना आस्था से जुड़ा मामला है। साथ ही उन्होंने मंदिर तक पहुंच के लिए 12 फीट चौड़ा रास्ता उपलब्ध कराने की भी मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में शराब दुकान हटाने की मांग, महिलाओं का प्रदर्शन:रिहायशी इलाके से दुकान हटाने को लेकर डीएम से की शिकायत
    Next Article
    सिद्धार्थनगर में तेज आंधी और बारिश के साथ ओले गिरे:गेहूं की फसल पर खतरा, किसानों की चिंता बढ़ी; अलर्ट जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment