Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    9 साल में यूपी बना विकास का मॉडल:पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह बोले- बरेली में लीलौर झील का होगा कायाकल्प, प्रदेश बना वन ट्रिलियन इकोनॉमी

    4 hours ago

    1

    0

    प्रदेश सरकार के विकास और समृद्धि के 9 वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज के ऑडिटोरियम में 'नव निर्माण के 9 वर्ष' कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश में राजनीति का स्वर्णिम युग चल रहा है। प्रधानमंत्री कर्मयोगी हैं और मुख्यमंत्री जन्मयोगी। बरेली के विकास पर बोले जनप्रतिनिधि सांसद छत्रपाल गंगवार ने कहा कि केंद्र के 11 और प्रदेश के 9 साल बेमिसाल रहे हैं। बरेली के तीनों रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प हुआ है और शहर को वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिली है। वहीं महापौर डॉ. उमेश गौतम ने कहा कि पिछले 9 सालों में बरेली में बड़े प्रोजेक्ट आए हैं, जिससे रोजगार बढ़ा है। जिला पंचायत अध्यक्ष रष्मि पटेल ने कहा कि प्रदेश अब घोषणाओं का नहीं बल्कि परिणामों का राज्य बन गया है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि यूपी अब 'उत्तम प्रदेश' से 'उत्सव प्रदेश' बन चुका है। लाभार्थियों को बांटे चेक और टूल किट कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। आयुष्मान योजना के तहत रेखा, सुबीता, मीता गुप्ता, लक्ष्मी और छाया को कार्ड दिए गए। विश्वकर्मा श्रम सम्मान में तारा बी और इंदु भारती को टेलरिंग टूल किट मिली। स्वयं सहायता समूह की शिवानी पटवाल, रुकमणी, अनीता गोस्वामी, राजेश्वरी माथुर और मुन्नी देवी को चेक सौंपे गए। कृषि योजना के तहत अंशु देवी, वेद प्रकाश, पूरनलाल, श्यामलाल और उभन स्वरूप को ट्रैक्टर की चाबियां दी गईं। स्टॉल लगाकर दी योजनाओं की जानकारी ऑडिटोरियम परिसर में कृषि, स्वास्थ्य, बाल विकास, विद्युत और जल जीवन मिशन समेत कई विभागों ने स्टॉल लगाए। जनप्रतिनिधियों ने इन स्टॉलों का अवलोकन कर सरकारी योजनाओं की प्रगति जानी। सांस्कृतिक दलों ने नारी शक्ति, मयूर नृत्य और राधा-कृष्ण की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिसकी दर्शकों ने सराहना की। पीएम आवास योजना के तहत नत्थो देवी, ओमवती, फूला देवी, लीलावती और रुकमनी को स्वीकृति पत्र सौंपे गए। कार्यक्रम में मंत्री, सांसद, विधायक और अधिकारी रहे मौजूद कार्यक्रम में महापौर डॉ. उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रष्मि पटेल, सांसद छत्रपाल गंगवार, विधान परिषद सदस्य कुंवर महाराज सिंह, बहोरन लाल मौर्य, विधायक डॉ. डीसी वर्मा, डॉ. एमपी आर्य, डॉ. राघवेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, आदेश प्रताप सिंह, अनिल कुमार, जिलाधिकारी अविनाश सिंह और मुख्य विकास अधिकारी देवयानी मौजूद रहे। योगी सरकार के 9 साल में विकास की राह पर तेजी से बढ़ा बरेली प्रदेश सरकार के 'नव निर्माण के नौ वर्ष' पूर्ण होने के अवसर पर बरेली जनपद में विकास की नई इबारत लिखी गई है। बुनियादी सुविधाओं, कानून-व्यवस्था और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में हुए कार्यों ने जिले को नई पहचान दी है। पीएम सूर्यघर और सौर ऊर्जा जनपद में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत अब तक कुल 16,351 उपभोक्ताओं के व्यक्तिगत आवासों पर सोलर रूफटॉप इंस्टालेशन का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है। उद्योग और स्वरोजगार को पंख मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 24 जनवरी 2025 से युवाओं को ब्याज मुक्त और गारंटी मुक्त ऋण की सुविधा दी जा रही है। जिले में 2,700 के लक्ष्य के सापेक्ष 2,325 से अधिक ऋण वितरित किए गए हैं। ओ0डी0ओ0पी0 योजना के तहत 632 लाभार्थियों को ₹2408.96 लाख का ऋण दिया गया। खास बात यह है कि बरेली की 'बर्फी' का चयन 'एक जनपद एक व्यंजन' योजना के तहत किया गया है। साथ ही विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना से 7,650 लोग लाभान्वित हुए हैं। कौशल विकास और मत्स्य पालन उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के माध्यम से इलेक्ट्रिशियन, ब्यूटीशियन और हेल्थ केयर जैसे ट्रेडों में 36,461 प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षित किया गया, जिनमें से 18,777 को रोजगार मिला। मत्स्य विभाग द्वारा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत करोड़ों की सब्सिडी वितरित की गई है। कृषि और ग्रामीण विकास किसान सम्मान निधि के तहत 5,45,465 कृषकों को ₹188693.20 लाख की राशि दी गई। वहीं, गन्ना मूल्य भुगतान के रूप में ₹1118163 लाख का भुगतान किया गया। ग्रामीण विकास की बात करें तो मनरेगा के तहत 92,097 परिवारों को रोजगार मिला और 3,890 तालाबों व 181 खेल मैदानों का निर्माण कराया गया। प्रमुख निर्माण परियोजनाएं और नाथ कॉरिडोर बरेली में इंफ्रास्ट्रक्चर का जाल बिछाया जा रहा है: समाज कल्याण और आवास मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 10,376 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत कुल 43,599 से अधिक आवास निर्मित कर गरीबों को छत मुहैया कराई गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    10 में 10 नंबर का हकदार हूं:कस्ता विधायक सौरभ सिंह बोले- अस्पतालों में बेड बढ़वाए, नया CHC बनवा रहा, जनता के बीच 24 घंटे रहता हूं
    Next Article
    हमारी सरकार नहीं, फिर भी 9.5 नंबर का हकदार:दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव बोले- अपनी निधि 100 प्रतिशत खर्च की, अहनैया-सैंगर नदी पर पुल नहीं बन सके

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment