Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    80 वर्षीय हरियाणवी की 18 हजार फीट से स्काई डाइविंग,VIDEO:आस्ट्रेलिया में 200 KM/h की रफ्तार से प्लेन से लगाया जंप; सेल्फी स्टिक से फोटो खींचे

    14 hours ago

    1

    0

    हरियाणा के 80 वर्षीय बुजुर्ग ने 18 हजार फीट से स्काई डाइविंग कर एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। कैथल के बात्ता गांव के चूहड़ सिंह पोते अंकित के साथ ऑस्ट्रेलिया टूर पर गए हैं। यहां स्काई डाइविंग के साथ 2 महीने तक कंट्री एक्सप्लोर कर रहे हैं। डाइव लगाते हुए चूहड़ सिंह का एक वीडियो भी सामने आया है, इसमें वह कहते हैं- हम हरियाणवी हैं, किसी से नहीं डरते। डर होता तो विदेश नहीं आते। डाइविंग के दौरान भी चूहड़ सिंह सफेद रंग का कुर्ता पहने ही नजर आए। वहीं, ट्रेनर भी उनका हौसला बढ़ाते हुए दिखा। चूहड़ सिंह इससे पहले भी 15 हजार फीट से छलांग लगा चुके हैं। स्काई डाइविंग के दौरान उन्होंने कई सेल्फी भी लीं और आसमान में ही तिरंगा लहराया। जानिए, चूहड़ सिंह की डाइविंग की कहानी… 2 पॉइंट में पढ़ें, डाइविंग पर क्या बोले चूहड़ सिंह पोता बोला- दादा के सुकून के लिए विदेश आए दैनिक भास्कर से बात करते हुए अंकित ने बताया कि एक बार स्काई डाइविंग में करीब 50 हजार रुपए खर्च आता है। डाइविंग से पहले डॉक्टरों द्वारा फिटनेस चेक की जाती है। फिटनेस सर्टिफिकेट देने के बाद ही डाइविंग की जा सकती है। दादा की खुशी के लिए ही वे ऑस्ट्रेलिया आए हैं। दादा ने अपनी पूरी उम्र खेती-किसानी में ही निकाल दी। अब उन्हें थोड़ा सुकून देने के लिए ही विदेशों में टूर कर रहे हैं। इससे पहले अंकित अपने दादा के साथ यूएई, थाईलैंड का भी टूर कर चुके हैं। अब आगे भी कुछ देशों में घूमने की योजना है। दादा ने देसी खानपान अपनाया अंकित ने बताया कि दादा ने हमेशा देसी खानपान ही अपनाया है। घर पर दूध, दही, रोटी, खिचड़ी खाते हैं। उनके पास खेती के लिए 5 एकड़ जमीन भी है। वहीं अंकित 12वीं करने के बाद BA फर्स्ट ईयर में पढ़ाई कर रहे हैं। ----------------- यह खबर भी पढ़ें… हरियाणा में राजस्थान की 80वर्षीय महिला की स्काई डाइविंग:10 हजार फीट से कूदीं; रिटायर्ड ब्रिगेडियर बेटे ने बर्थडे पर पूरा किया मां का सपना हरियाणा में महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में रिटायर लेडी प्रोफेसर ने सबसे उम्रदराज महिला स्काई डाइवर बनने का रिकॉर्ड बना दिया है। डॉ. श्रद्धा चौहान नाम की लेडी प्रोफेसर ने 10 हजार फीट की ऊंचाई से क्राफ्ट प्लेन से डाइव लगाई। (पूरी खबर पढ़ें)
    Click here to Read more
    Prev Article
    दुनिया में छाया नॉर्वे टीम का ‘वाइकिंग रो’सेलिब्रेशन:छह महीने पहले पब में हुई थी शुरुआत; वाइकिंग का अर्थ घर से बाहर जाकर जीतना
    Next Article
    ऑस्ट्रेलिया ने दिया बड़ा संकेत, एलिस पेरी पूर तरफ फिट न होने पर भी खेल सकती हैं फाइनल

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment