Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    8 सीटों पर कटे जीत की मार्जिन से अधिक वोट:अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद बढ़ी विधायकों की चिंता

    13 hours ago

    2

    0

    विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम सूची 10 अप्रैल को प्रकाशित हो गई। जिले में 6 लाख 45 हजार से अधिक नाम कटे हैं। गोरखपुर की सभी 9 विधानसभा सीटों पर भाजपा के विधायक हैं। इनमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सीट गोरखपुर शहर को छोड़ दें तो शेष 8 सीटों पर विधायकों के लिए चिंताजनक स्थिति है। विधानसभा चुनाव 2022 में जितने वोटों की मार्जिन से उन्होंने चुनाव जीता था, उससे कई गुना अधिक वोट SIR में कट गए हैं। चिल्लूपार में तो जीत की मार्जिन से 4 गुना अधिक वोट कटे हैं। SIR की अंतिम सूची प्रकाशित होने के बाद यह बात सार्वजनिक हो गई कि जिले की मतदाता सूची से लगभग 6 लाख 45 हजार से अधिक वोट कट गए हैं। विधानसभा क्षेत्रवार देखें तो दक्षिणांचल की सीट चिल्लूपार में सबसे अधिक वोट कटे हैं। यह सूची देखने के बाद सभी राजनीतिक दल इस बात का पता लगाने में जुटे हैं कि जो वोट कटे हैं, वे किसके वोटर हैं? सबसे ज्यादा चिंता विधायकों की पार्टी यानी भाजपा में है। तो क्या ये वोट पड़ते ही नहीं आंकड़ों में कटे वोट, जीत-हार की मार्जिन से अधिक भले नजर आ रहे हों लेकिन एक बात यह भी कही जा रही है कि ये ऐसे वोट हैं जो कभी पड़ते ही नहीं। जब हम मार्जिन और कटे वोटों की तुलना करेंगे तो हमें उन विधानसभा क्षेत्रों में पड़े मतों पर भी ध्यान देना होगा। कैंपियरगंज में जितने वोट कटे हैं, उसका दोगुने पिछले चुनाव में वोट देने आए ही नहीं। यह भी हो सकता है कि ये ऐसे वोटर रहे हों जो कभी न आते हों। पिपराइच की बात करें तो कटे मतों की तुलना में दोगुने मतदाता बूथों तक नहीं पहुंचे थे। इसी प्रकार गोरखुपर शहर में कटे वोट के तीन गुना से अधिक मतदाता वोट देने नहीं आए थे। गोरखपुर ग्रामीण, सहजनवा, खजनी, चौरी चौरा, बांसगांव व चिल्लूपार में कटे मतों से दोगुने से अधिक बूथों तक नहीं पहुंचे थे। अब जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ राजनीतिक विश्लेषक एवं वरिष्ठ पत्रकार कुमार हर्ष बताते हैं कि यदि हम कटे वोटों की बात कर रहे हैं तो हमें यह भी देखना होगा कि 2022 के चुनाव में कितने पड़े थे। यदि 70 प्रतिशत या इससे अधिक वोटिंग हुई हो और मार्जिन से अधिक वोट कट रहे हों तो आगामी परिणाम को लेकर कायास लगाए जा सकते हैं। यदि वोटिंग प्रतिशत ही कम हो तो इसमें कोई दम नजर नहीं आता। क्योंकि इसका साफ मतलब है कि ये वो मतदाता हैं, जो कभी वोट देने नहीं आते। इसलिए उनके न रहने से भी कोई खास फर्क नहीं पड़ने वाला। अब जानिए किस विधानसभा क्षेत्र में क्या है स्थिति कैंपियरगंज विजेता (फतेहबहादुर सिंह, भाजपा) - 122032 उपविजेता (काजल निषाद, सपा) - 79376 मार्जिन - 42656 कटे वोट - 68242 2022 में मतदान प्रतिशत : 58.52 पिपराइच विजेता (महेंद्रपाल सिंह, भाजपा) - 141780 उपविजेता (अमरेंद्र निषाद, सपा) - 76423 मार्जिन - 65357 कटे वोट - 62175 मतदान प्रतिशत : 63.61 गोरखपुर शहर विजेता (योगी आदित्यनाथ, भाजपा) - 165499 उपविजेता ( सुभावती उपेंद्र दत्त शुक्ला, सपा) - 62109 मार्जिन - 103390 कटे वोट - 62152 मतदान प्रतिशत : 53.85 गोरखपुर ग्रामीण विजेता (बिपिन सिंह, भाजपा) - 126376 उपविजेता (विजय बहादुर यादव, सपा) - 102306 मार्जिन - 24070 कटे वोट - 70763 मतदान प्रतिशत : 60.86 सहजनवा विजेता (प्रदीप शुक्ला,भाजपा) - 105981 उपविजेता (यशपाल सिंह रावत, सपा) - 62575 मार्जिन - 43406 कटे वोट - 61130 मतदान प्रतिशत : 59.13 खजनी विजेता (श्रीराम चौहान, भाजपा) - 90210 उपविजेता (रूपावती बेलदार,सपा) - 53109 मार्जिन - 37101 कटे वोट - 83014 मतदान प्रतिशत : 52.34 चौरी चौरा विजेता (सरवन कुमार निषाद,भाजपा) - 91958 उपविजेता (बृजेश चंद्र लाल, सपा) - 50831 मार्जिन - 41127 कटे वोट - 67355 मतदान प्रतिशत : 58.15 बांसगांव विजेता (डा. विमलेश पासवान,भाजपा) - 87224 उपविजेता (डा. संजय कुमार, सपा) - 54915 मार्जिन - 32309 कटे वोट - 83062 मतदान प्रतिशत : 49.53 चिल्लूपार विजेता (राजेश त्रिपाठी,भाजपा) - 96777 उपविजेता (विनय शंकर तिवारी, सपा) - 75132 मार्जिन - 21645 कटे वोट - 87732 मतदान प्रतिशत : 53.13
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में सीरत कांफ्रेस में उठा ईरान-अमेरिका जंग का मुद्दा:मौलाना बोले- ये इस्लामिक नहीं राजनीतिक जंग, शादी में फिजूल खर्च से बचें
    Next Article
    गोरखपुर में लूट का आरोपी दरोगा सरेंडर:व्यापारी को अगवा कर 90 हजार वसूले, महिला दरोगा समेत 3 आरोपी अभी फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment