Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    8 साल पुराने प्रेम-प्रसंग में युवक की कुल्हाड़ी हत्या:पत्नी बोली– दिनभर साथ रखा, शाम को मार डाला; गांव में फोर्स तैनात

    7 hours ago

    2

    0

    कौशांबी में रविवार देर शाम कुल्हाड़ी से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी गई। दोनों पक्षों के बीच करीब आठ साल से प्रेम-प्रसंग को लेकर विवाद चल रहा था। युवक ने 8 साल पहले गांव की ही लड़की को भगाकर शादी किया था। जिसके बाद से युवक गांव नहीं आता था। कुछ दिन पहले ही युवक गांव आया था। जिसकी जानकारी लड़की के परिजनों को हुई। रविवार की शाम को युवक को घेरकर कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद से गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। मामला करारी थाना क्षेत्र के छोटा अड़हरा गांव का है। मृतक की पहचान भारत यादव (30) पुत्र छोटेलाल के रूप में हुई है। वह रविवार शाम गांव के बाहर टहल रहा था, तभी कुछ लोगों ने उसे घेरकर पहले मारपीट की और फिर सिर पर कुल्हाड़ी से कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, घटना के पीछे करीब 8 साल पुराना प्रेम-प्रसंग बताया जा रहा है। भारत यादव ने गांव के ही एक व्यक्ति की भांजी को भगाकर शादी कर ली थी, जिसके बाद से दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही थी। वह लंबे समय तक महाराष्ट्र में रहकर काम करता रहा, लेकिन करीब 6 साल पहले गांव लौट आया था। मृतक की पत्नी प्रिया ने आरोप लगाया कि आरोपी दिनभर उसके पति के साथ रहे और भूंसा ढुलाई करवाई, इसके बाद शाम को कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। उसने यह भी दावा किया कि आरोपी पहले भी महाराष्ट्र जाकर उसके पति को मारने की कोशिश कर चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां परिजनों से कहासुनी भी हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर सीओ सिटी शिवांक सिंह और एएसपी राजेश कुमार सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और जांच शुरू की। मृतक के पिता छोटेलाल यादव ने आरोप लगाया कि गांव के अशोक पांडेय अपने साथियों के साथ घर आया और उनके बेटे की हत्या कर फरार हो गया। सोमवार शाम जब शव गांव पहुंचा, तो परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। उनका कहना है कि परिवार का एक सदस्य बाहर है, उसके आने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। फिलहाल पुलिस परिजनों को समझाने में जुटी है। --------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… शादी से 6 दिन पहले दूल्हे की मौत:अम्बेडकरनगर में टैंकर में घुसी पिकअप, JCB से गाड़ी तोड़कर निकाली लाश यूपी के अम्बेडकरनगर में शादी से 6 दिन पहले ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक सुबह अपने गांव से पिकअप पर सब्जी लादकर थोक मंडी के लिए ले रहा था। तभी आगे चल रहे टैंकर में जा घुसा। हादसा इतना भयावह था कि 7 फिट का पिकअप 4 फिट का रह गया। चालक कुचलकर केबिन के अंदर ही फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से पिकअप की बॉडी तोड़कर शव बाहर निकाला। युवक की 26 अप्रैल को शादी होने वाली थी। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    25–27 अप्रैल को होमगार्ड परीक्षा:लखीमपुर में 16 केंद्र बनाए गए, सीडीओ की बैठक में एग्जाम को नकलमुक्त कराने पर जोर
    Next Article
    मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन के अप्रूवर बनने पर विवाद:ED ने आपत्ति जताई, कोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment