Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    8 साल की मासूम का हत्यारा एनकाउंटर में ढेर:गला काटकर कनस्तर में बंद कर दी थी लाश, तीन दिन से था फरार

    2 hours ago

    2

    0

    आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में 8 साल की मासूम की गला काटकर हत्या करने वाले आरोपी सुनील की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस पर हमला कर भाग रहे आरोपी पर जवाबी कार्रवाई में गोली लगी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। घर के बाहर से लापता हुई थी बच्ची सिद्धार्थ नगर गोबर चौकी निवासी युवक का जूते का कारखाना है। घर के ठीक सामने ही उनका एक और मकान है। इस मकान के ग्राउंड फ्लोर पर उनका सामान रख जाता है। घर के ऊपर दो कमरे हैं। इसमें किराएदार सुनील रहता है। परिजनों ने बताया कि मंगलवार दोपहर 2:00 बजे 8 साल की बेटी कुछ बच्चे के साथ खेलने लगी। काफी देर तक वो दिखाई नहीं दी। पहले परिजनों को लगा कि बेटी ट्यूशन पढ़ने चली गई है। मगर प्रज्ञा 4:30 बजे तक जब लौटकर नहीं आई तो मां को चिंता हुई। उन्होंने आसपास तलाश किया। बाद में टीचर से बात की। उन्होंने बच्ची के घर आने से इनकार कर दिया। पूरे मोहल्ले में तलाश किया बेटी के नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। कुछ ही देर में मोहल्ले के लोग और पुलिस ने आसपास के इलाके को देखा। सीसीटीवी में दोपहर 2 बजे प्रज्ञा गली के बाहर एक दुकान पर चिप्स का पैकेट लेती है। इसके बाद वापस चली जाती है। वह बाहर की तरफ नहीं निकलती हैं। पुलिस ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। परिवार के लोग अनहोनी की आशंका से चिंतित थे। आरोपी भी परिजनों के साथ तलाश में जुटा मृतका के पिता ने बताया कि मंगलवार को वो अपनी बहन की शादी के लिए अंगूठी बनवाने सुनार के पास गए थे। उनके पास फोन पहुंचा कि बड़ी बेटी लापता है। वो तुरंत घर आए। बस्ती के लोग एकत्रित थे। सब बच्ची की तलाश में जुट गए। आरोपी किराएदार सुनील भी उनके साथ बच्ची की तलाश कराने का नाटक करता रहा। वो उनके साथ पुलिस थाने तक गया। मगर, वो थाने के अंदर नहीं गया। पुलिस ने जब बच्ची के गुमशुदगी के पोस्टर चस्पा करने को दिए तब भी आरोपी उनके साथ था। वो पोस्टर चस्पा करने भी साथ गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका ने ईरान पर 850 टॉमहॉक मिसाइलें दागीं:इसे बनाने में 2 साल लगते हैं, जंग खिची तो स्टॉक खत्म होने की आशंका
    Next Article
    इस बार कौन सी टीम जीत सकती है IPL:कोलकाता के 4 पेसर्स इंजर्ड, मुंबई खिताब की दावेदार; टीमों का एनालिसिस, पार्ट-2

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment