Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    8 साल के बच्चे को घर ले जाने काआरोप:पेप्सी पिलाने के बहाने घर ले जाने का आरोप, दी गई तहरीर

    6 hours ago

    2

    0

    फर्रुखाबाद जनपद के शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव दुबर्रा में एक युवक पर 8 वर्षीय बालक को पेप्सी पिलाने के बहाने अपने घर ले जाकर जाने का आरोप लगाया है। बालक के परिजनों ने तहरीर दी है। गांव दुबर्रा निवासी रोशनी देवी ने शमशाबाद थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम उनका 8 वर्षीय बेटा राघव घर के सामने खाली जगह में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान गांव का एक युवक उसे पेप्सी पिलाने के बहाने अपने घर ले गया पीड़िता ने बालक को एक कमरे में बैठा रखने का आरोप लगाया है। काफी देर तक राघव के घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। साथ खेल रहे बच्चों ने युवक के बारे में जानकारी दी। जब परिजन युवक के घर पहुंचे तो उसने पहले तो बच्चे के होने से इनकार किया। बाद में रोशनी देवी के ससुर और गांव के अन्य लोगों के पहुंचने पर बालक राघव एक कमरे में बैठा मिला। बच्चे ने भी परिजनों को घटना के बारे में बताया। शमशाबाद थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि बालक के पिता सुमित कुमार ने तहरीर दी है। इसमें बताया गया है कि गांव का एक व्यक्ति उनके बच्चे को पेप्सी पिलाने के बहाने अपने घर ले गया और करीब एक घंटे तक बैठाए रखा, जिसके बाद बालक को छोड़ दिया। थानाध्यक्ष ने पुष्टि की कि तहरीर मिल गई है और मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में आंबेडकर जयंती पर हंगामा,जाटव समाज ने किया प्रदर्शन:भाजपा विधायक के पोस्टर में 'श्रद्धांजलि' शब्द पर भड़के लोग, पुलिस ने लोगों को कराया शांत
    Next Article
    'मम्मी को पापा, चाचा और दादी ने बेल्टों से मारा':बरेली में महिला की मौत, मायके वाले बोले- प्लॉट के लिए बेटी को मारकर फंदे से लटकाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment