Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    8 महीने पहले जिसकी हत्या हुई, उस पर FIR:प्रयागराज के मुंडेरा चुंगी कांड में क्रॉस एफआईआर, मृतक रावेन्द्र समेत 10 आरोपी

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के धूमनगंज में मुण्डेरा चुंगी पेट्रोल पंप पर 2025 में हुए मारपीट और पथराव के मामले में नया मोड़ आया है। अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने इस मामले में दूसरे पक्ष से भी एफआईआर दर्ज कर ली है। खास बात यह है कि इस मुकदमे में उस रावेन्द्र पासी को भी नामजद आरोपी बनाया गया है, जिसकी आठ महीने पहले दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। कोर्ट के आदेश पर धूमनगंज थाने में दर्ज इस एफआईआर में पिन्टू यादव और 7-8 अज्ञात को भी आरोपी बनाया गया है। 21 अक्टूबर को हुई थी घटना रसूलपुर मरियाडीह निवासी झरी की ओर से कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि 21 अक्टूबर 2025 को उनका नाती अली और उसका साथी फैसल पेट्रोल भराने के लिए मुण्डेरा चुंगी स्थित पेट्रोल पंप पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि बाद में रावेन्द्र पासी अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और विवाद बढ़ गया। बाइक में तोड़फोड़, नकदी-कागजात छीने आरोपियों ने अली की मोटरसाइकिल में तोड़फोड़ की, उसके पास से मोबाइल फोन, 1750 रुपये नकद और कुछ जरूरी दस्तावेज छीन लिए। भागने का प्रयास करने पर उन्हें रास्ते में घेरकर ईंट-पत्थरों से हमला किया, जिससे दोनों को चोटें आईं। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद पुलिस से कई बार शिकायत करने के बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं किया गया, जिसके बाद न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के बाद अदालत ने एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। इसके बाद धूमनगंज पुलिस ने लूट, मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच धूमनगंज थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि घटना की वास्तविक परिस्थितियां क्या थीं और किस पक्ष की क्या भूमिका रही। यह था पूरा मामला 21 अक्टूबर को हुई इस घटना में रोडवेज के संविदा चालक राघवेंद्र उर्फ मुन्नू पासी की मौत हो गई थी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए सात लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें मुख्य आरोपियों समेत अन्य को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले रावेंद्र की मौत के बाद परिजनों व स्थानीय लोगों ने प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर जाम करते हुए जमकर बवाल किया था। इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्कालीन थाना प्रभारी अमरनाथ राय को सस्पेंड भी किया गया। हालांकि लगभग 3.5 महीने में ही उन्हें बहाल कर फरवरी में कैंट थाने का प्रभारी बना दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सूर्या चौहान की तेरहवीं पर श्रद्धांजलि सभा:गाजियाबाद में 1000 पुलिसकर्मी तैनात, मां सरोज ने रोते हुए बेटे को श्रद्धांजलि दी
    Next Article
    चित्रकूट नगर पालिका में नक्शा प्रोजेक्ट का शुभारंभ:कर्बी में विकास कार्यों में पारदर्शिता और तकनीकी दक्षता बढ़ेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment