Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    7 सांसदों के AAP छोड़ने पर CM का तंज:मान बोले- अदरक, लहसुन, जीरा, मेथी, लाल-काली मिर्च और धनिया अकेले मिलाकर सब्जी नहीं बन सकती

    7 hours ago

    1

    0

    पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के 10 राज्यसभा सांसदों में से 7 सांसदों ने कल (24 अप्रैल) पार्टी छोड़ दी। इनमें से 6 पंजाब से हैं। पार्टी छोड़ने के बाद पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा ने शुक्रवार शाम को ही सांसद अशोक मित्तल और संदीप पाठक के साथ BJP जॉइन कर ली। राघव चड्‌ढा के मुताबिक हरभजन सिंह, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल, राजेंदर गुप्ता भी हमारे साथ हैं। इसी बीच शनिवार को पंजाब के CM भगवंत मान ने सोशल मीडिया (X) पर AAP छोड़ने वाले सांसदों पर तंज कसा। मान ने लिखा- अदरक, लहसुन, जीरा, मेथी पाउडर, लाल मिर्च, काली मिर्च और धनिया, ये 7 चीजें मिलकर सब्जियों स्वादिष्ट बनाती हैं, लेकिन इनकी सब्जी नहीं बन सकती कल भी सीएम ने तंज कसते हुए कहा था कि राघव का यहां दम घुटने लग गया, साइकिल का भी स्टैंड होता है। कहीं तो खड़े हो जाओ। वैसे तो यह सरपंच बनने लायक नहीं थे। अशोक मित्तल के यहां ईडी का एक छापा था। यह मेले वाले अमरूद बनकर रह गए हैं। इन्हें कौन पूछेगा। राघव की 3 बड़ी बातें… राघव ने कहा कि पिछले कुछ सालों से मुझे महसूस हो रहा था कि मैं गलत पार्टी में सही व्यक्ति हूं। इसलिए आज मैं घोषणा करता हूं कि मैं AAP से दूरी बना रहा हूं और जनता के करीब जा रहा हूं। सीएम मान की 4 बड़ी बातें… 2024 के लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब में 3 सीटें जीती थीं। राघव ने 2 साल पहले दिए थे अलगाव के संकेत राघव के साथ पार्टी छोड़ने वाले 7 सांसदों के बारे में जानिए… ************ ये खबरें भी पढ़ें: राघव चड्‌ढा विवाद- इससे पहले 35 नेता AAP छोड़ चुके:सबसे ज्यादा 20 पंजाब के, इनमें सांसद-MLA भी; कुमार विश्वास का न इस्तीफा, न निकाला राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा आम आदमी पार्टी (AAP) को छोड़ने वाले पहले नेता नहीं हैं। AAP की स्थापना से लेकर अब तक 35 बड़े नेता इस पार्टी से किनारा कर चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा 20 नेता पंजाब से ताल्लुक रखते हैं। AAP छोड़ने वाले प्रमुख चेहरों में कुमार विश्वास, योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेल की राजनीति या विनाश की साजिश? Donald Trump की China यात्रा से पहले ड्रैगन पर सबसे बड़ा प्रहार
    Next Article
    भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में 33% महिलाएं होंगी:संसदीय बोर्ड से सचिव स्तर तक फॉर्मूला लागू; राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 100 से ज्यादा महिलाओं को जगह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment