Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    7 जुलाई को प्रतापगढ़ आएंगे CM:आईजी अजय मिश्रा जनसभा स्थल पहुंचे, पार्किंग-बैरीकेडिंग और सुरक्षा देखी

    23 hours ago

    2

    0

    मुख्यमंत्री के 7 जुलाई को प्रस्तावित प्रतापगढ़ दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट है। प्रयागराज जोन के आईजी अजय मिश्रा ने शनिवार करीब चार बजे प्रतापगढ़ का दौरा किया। उन्होंने जनसभा स्थल सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। आईजी मिश्रा ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने आयोजन स्थल पर पार्किंग, बैरिकेडिंग और सुरक्षा घेरों की तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली। आईजी ने पुलिस अधीक्षक को वीवीआईपी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने को भी कहा। मुख्यमंत्री 7 जुलाई को जीआईसी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसे देखते हुए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। जनसभा स्थल पर 200 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके अतिरिक्त, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, प्रवेश एवं निकास मार्गों तथा भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष रणनीति बनाई गई है। इसका उद्देश्य कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना है। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी भाटी और क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष मिश्रा सहित कई पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे से संबंधित सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जा रही हैं और सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में UPTET में 3,431 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित:28,698 में से 25,267 ने दी परीक्षा; तीन दिन 13 केंद्रों पर चला अभियान
    Next Article
    ग्रेटर नोएडा में तीन MDMA तस्कर गिरफ्तार:विदेशी नागरिक समेत 14 लाख की ड्रग्स बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment