Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    58 साल बाद यूपी का इंजीनियर बना राष्ट्रीय अध्यक्ष:57 हजार वोटों से जीते लोक निर्माण विभाग इं. एनडी द्विवेदी

    4 hours ago

    2

    0

    अखिल भारतीय डिप्लोमा इंजीनियर्स फेडरेशन (नई दिल्ली) के राष्ट्रीय अधिवेशन में उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर एन.डी. द्विवेदी को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया है। उन्होंने 57,000 मतों के भारी बहुमत से यह पद हासिल किया। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि फेडरेशन के 58 वर्षों के इतिहास में उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग से पहली बार किसी इंजीनियर को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। अधिवेशन की मुख्य बातें नई कार्यकारिणी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर इं. एन.डी. द्विवेदी के अलावा अन्य प्रमुख पदों पर भी निर्वाचन हुआ। इसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर इं. जी. इन्द्रसेन रेड्डी (तेलंगाना से), इं. अरविन्द कुमार झॉ (उत्तर प्रदेश से), महामंत्री पद पर इं. मुकेश रतूड़ी (उत्तराखण्ड से), उपाध्यक्ष पद पर इं. अमर पाल राठी (दिल्ली से), इं. लाल बिहारी यादव (झारखण्ड से), इं. अमर नाथ गुप्ता (उत्तर प्रदेश से) इं. छोटे लाल पासवान (बिहार से), इं. आर. करूनाकरन (तमिलनाडु से), इं. नागराजन (कर्नाटक से), इं. अजय सिंह यादव (उत्तर प्रदेश से), इं. दिनेश सिंह मार (राजस्थान से), इं. के. वोराह (अरूणांचल से) निर्वाचित हुए। फेडरेशन अब पूरे देश में कार्यरत 4 लाख से अधिक डिप्लोमा इंजीनियर्स का प्रतिनिधित्व करेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में ऑर्डनेंस फैक्ट्री के बगल में लगी भीषण आग:4 सिलेंडर फटे, 20 दुकान जलकर राख; 40 फीट तक उठ रहीं लपटें
    Next Article
    CSJMU में नॉर्थ जोन खो-खो का आगाज:जींद और मेरठ के खिलाड़ियों का रहा दबदबा, हरियाणा और पंजाब की टीमों ने दर्ज की जीत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment