Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    500-500 के नोट बिछाकर सोने वाली लड़की टंकी पर चढ़ी:चिल्लाकर बोली- जान दे दूंगी; 9 घंटे तक ड्रामा किया; लवमैरिज की थी

    3 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में 500-500 रुपए के नोट बिछाकर सोने वाली 32 साल की पल्लवी सिंह शनिवार दोपहर 1 बजे पानी की टंकी पर चढ़ गई। 50 फीट ऊंचाई से चिल्लाते हुए जान देने की धमकी देने लगी। उसकी आवाज सुनकर सैकड़ों लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उससे नीचे उतरने को कहा। इस पर पल्लवी ने कहा- उसके खिलाफ दर्ज मुकदमा गलत है। जब तक उसे वापस नहीं लिया जाएगा, वह नीचे नहीं उतरेगी। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। उसने 9 घंटे तक हाई-वोल्टेज ड्रामा किया। रात 10 बजे वह टंकी से नीचे उतरी, जिसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई। मामला शहर से 15 किलोमीटर दूर फाफामऊ इलाके का है। पुलिस जांच में सामने आया है कि पल्लवी ने मोहम्मद आलम से लव- मैरिज की थी। पति ने उसके खिलाफ फाफामऊ थाने में जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद पल्लवी ने भी पति के खिलाफ केस दर्ज कराया था। लड़की के ड्रामे की 3 तस्वीरें देखिए… एक दिन पहले नोटों के साथ सामने आई थी तस्वीर पल्लवी सिंह मूल रूप से बलिया की रहने वाली है। अभी फाफामऊ में रहती है। एक दिन पहले उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई थी, जिसमें वह 500-500 रुपए के नोट बिस्तर पर बिछाकर लेटी हुई थी और मोबाइल चला रही थी।शनिवार को वह फाफामऊ के बसना नाला के पास बनी पानी की टंकी पर चढ़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवती टंकी पर चढ़कर फेसबुक पर लाइव आई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर फाफामऊ थाने की पुलिस पहुंची और उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। बाद में अधिकारियों को सूचना दी गई। रात में एसीपी मौके पर पहुंचे। और पल्लवी को आश्वासन दिया कि उसकी शिकायत की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद वह नीचे उतरी। थानाध्यक्ष कंबोद सिंह ने बताया- पल्लवी के खिलाफ पहले भी अलग-अलग थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। नोटों के साथ सामने आई तस्वीर के संबंध में उससे पूछताछ की जा रही है। ---------------------- यह खबर भी पढ़ें… असम-राइफल्स के जवान ने की हर्ष फायरिंग, बच्चे की मौत:सीने के आर-पार हुई बुलेट; बलिया में ससुराल की बारात में डांस कर रहा था; FIR दर्ज बलिया में बारात में डांस के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में 8 साल के बच्चे की मौत हो गई। गोली बच्चे के सीने के आरपार हो गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उधर, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बच्चा अपनी पड़ोस में आई बारात में आया हुआ था। आरोपी सुनील यादव, असम राइफल्स में सिपाही है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    फौजी ने गर्लफ्रेंड के कहने पर पत्नी को मार डाला:11 साल छोटी लड़की से FB पर दोस्ती हुई, कहती थी- उसे खत्म करो, तभी साथ रहूंगी
    Next Article
    अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा पहुंचे वाराणसी:बाबा विश्वनाथ-कालभैरव का किया दर्शन,बोले- काशी बदल रहा,मन को शांति मिली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment